Breaking News :
>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का औैरैया दौरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का गुरुवार को औैरैया का दौरा है। वह औरैया में वृद्धा आश्रम का निरीक्षण करने के साथ ही टीबी से संक्रमित बच्चों को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। वहां से वह गुरुवार को बागपत का दौरा करेंगे। बागपत के दौरे के बाद उनकी दिल्ली वापसी होगी जहां पर बुधवार से जारी भाजपा के सांसदों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चल रही बैठक में शामिल होंगे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का गुरुवार को औरैया का दौरा है। लखनऊ से चलने के बाद वह करीब 11 बजे औरैया पहुंचेंगी। यहां के आनेपुर में उनका वृद्धा आश्रम का निरीक्षण का कार्यक्रम है। इसके बाद वह गेल के आशियाना सभागार में टीबी से संक्रमित बच्चों को संबोधित करेंगे। राज्यपाल करीब एक बजे महिला स्वयं सहायता समूह के साथ बैठक करेंगी। उनकी दिन में 3.15 बजे लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम को नई दिल्ली में चल रही उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसदों के साथ बैठक में शामिल हैं। बैठक आज शाम को फिर होनी है, इसी बीच खाली समय का उपयोग करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत के दौरे का कार्यक्रम बनाया है। दिल्ली से हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत दौरे पर पहुंचेंगे। यहां पर उनका जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही सिसाना गांव के भ्रमण का कार्यक्रम है। गांव का भ्रमण समाप्त करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां पर जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा था। इस बैठक के बाद करीब 2:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली रवाना होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!