Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड सरकार अब करेगी खेलों के विकास पर फोकस, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अक्टूबर 2020, मंगलवार। प्रदेश सरकार अब खेलों के विकास पर फोकस करने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री विकास निधि का गठन किया जाएगा। इस निधि में जीडीपी का एक प्रतिशत खेलों के विकास पर खर्च करने का प्रविधान किया गया है। आबकारी विभाग पर 0.5 प्रतिशत खेल सेस भी लगाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ि‍यों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर से राज्य स्तर तक 21 श्रेणियों में विभाजित करते हुए पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार व पेंशन देने की योजना भी है।

सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में खेल विभाग की बैठक के बाद खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रदेश की प्रस्तावित नई खेल नीति का मसौदा सार्वजनिक किया। प्रस्तावित खेल नीति में खेलों को तीन श्रेणियों विभाजित किया गया है। इसमें कोर खेल विधाएं, गैर कोर खेल विधाएं और परंपरागत खेल शामिल किए गए हैं। इन खेलों के हिसाब से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था बनाई गई है। नीति में खेलों में आधुनिक तकनीक के बढ़ते हुए प्रयोग को देखते हुए खेल विज्ञान केंद्रों की स्थापना करने पर जोर दिया गया है। यहां खिलाड़ि‍यों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश के हर जिले में खेलों के महत्व और रुचि के हिसाब से खेल हब बनाए जाएंगे।  इसके अलावा खेल विशेष में खिलाड़ि‍यों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। प्रस्तावित नीति में खिलाड़ि‍यों व प्रशिक्षकों के साथ ही स्पोर्ट स्टॉफ को पुरस्कृत करने का भी प्रविधान किया गया है। कुशल खिलाड़ि‍यों को उनके प्रदर्शन के आधार पर समूह क, ख और ग में भर्ती किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने की व्यवस्था भी की गई है। खिलाड़ि‍यों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किए जाने पर आउट ऑफ टर्न प्रोमोशन का भी प्रविधान किया गया है। कॉलेजों में भी कुशल खिलाड़ि‍यों के लिए पांच प्रतिशत खेल कोटा रखा गया है। नीति में निजी क्षेत्र के सहयोग से चुनिंदा खेलों में प्रीमियर लीग कराने व बड़ी प्रतियोगिताएं कराने की व्यवस्था भी रखी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!