Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

उत्तर प्रदेश सरकार 1 लाख युवाओं को देने जा रही है सरकारी नौकरी, विभागों में भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है पूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को योगी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रदेश सरकार दिसंबर तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही योगी सरकार ने मिशन रोजगार को रफ्तार दे दी है। प्रदेश भर में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के साथ राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। जिन विभागों में भर्ती प्रक्रिया कोरोना के कारण रुकी हुई थी वहां युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर चयनित युवाओं की नियुक्ति देने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही प्रदेश भर में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के साथ राज्‍य सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्‍त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पिछले चार साल में अलग अलग विभागों में लगभग चार लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी योगी सरकार का लक्ष्‍य दिसंबर तक प्रदेश में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का है। इसके लिए सभी विभागों को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिन विभागों में भर्ती प्रक्रिया कोरोना के कारण रुकी हुई थी वहां युद्ध स्‍तर पर कार्य शुरू कर चयनित युवाओं की नियुक्ति देने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा, पुलिस, स्‍वास्‍थ्‍य, ऊर्जा और आबाकारी विभाग में आने वाले दिनों में सबसे ज्‍यादा नौकरियां मिलने जा रही हैं। योगी सरकार का लक्ष्‍य साल के अंत तक अपने कार्यकाल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का है।

राज्‍य सरकार अब तक एक लाख से अधिक महिलाओं की सरकारी नौकरी दे चुकी है, जबकि मनरेगा के जरिये 1.50 करोड़ श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। स्टार्ट अप इकाइयों से पांच लाख और औद्योगिक इकाइयों से तीन लाख से अधिक युवाओं को भी रोजगार दिया जा चुका है। ओडीओपी के माध्यम से 25 लाख लोगों को रोजगार मिला है। 50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों से एक करोड़ 80 लाख लोगों को यूपी में रोजगार मिला है। प्रदेश सरकार की नई उद्योग नीति से पांच लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। 40 लाख से अधिक कामगारों व श्रमिकों की स्किल मैपिंग के बाद रोजगार से जोड़ा गया है।

विभिन्‍न विभागों में 86000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

[box type=”shadow” ]उत्तर प्रदेश में अब तक हुई विभागवार भर्ती का ब्‍योरा : कुल 384194 युवाओं को रोजगार मिले हैं।

पुलिस विभाग  :  137253

बेसिक शिक्षा : 121000

राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन : 28622

यूपी लोक सेवा आयोग : 27168

उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ चयन बोर्ड : 19917

चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण : 8556

माध्‍यमिक शिक्षा विभाग : 14436

यूपीपीसीएल : 6446

उच्‍च शिक्षा : 4988

चिकित्‍सा शिक्षा विभाग : 1112

सहकारिता विभाग : 726

नगर विकास : 700

सिंचाई एवं जल संसाधन : 3309

वित्‍त विभाग : 614

तकनीकी शिक्षा : 365

कृषि विभाग :  2059

आयुष विभाग : 1065 [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!