Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
दिल्लीदेश

केंद्र सरकार ने बिपरजॉय की कवरेज को लेकर टीवी चैनलों को जारी की एडवाइजरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2023, शुक्रवार, नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मीडिया कवरेज को लेकर तमाम टीवी चैनल्स को एडवाइजरी जारी कर इस चक्रवात के ग्राउंड रिपोर्टिंग में शामिल मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी है। मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, जैसा कि मीडिया पहले से ही जानता है, चक्रवात बिपरजॉय  के निकट भविष्य में देश के पश्चिमी तट से टकराने की उम्मीद है, जिससे अलग-अलग आयामों में व्यवधान पैदा होने की संभावना है।

केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि मीडियाकर्मियों, विशेष रूप से सैटेलाइट टीवी चैनलों को चक्रवात और अन्य संबंधित घटनाओं की जमीनी रिपोर्टिंग करनी होगी। चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए, इस घटना की रिपोर्टिंग के लिए निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों द्वारा तैनात पत्रकारों, कैमरामैन और अन्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर से गंभीर जोखिम पैदा हो सकता है।

मंत्रालय ने मीडियाकर्मियों पर खतरे की आशंका को जाहिर करते हुए आगे कहा कि, सरकार को इस बात की गहरी चिंता है कि इस तरह की जमीनी रिपोर्टिंग में तैनात विभिन्न मीडियाकर्मियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इसलिए रिपोर्टर्स, कैमरामैन एवं अन्य मीडियाकर्मियों की सुरक्षा और संरक्षा के ²ष्टिकोण से विभिन्न मीडिया संगठनों, विशेष रूप से निजी टीवी चैनलों को ²ढ़ता से यह सलाह दी जाती है कि मीडिया संगठन प्रभावित होने की संभावना वाले क्षेत्रों में अपने कर्मियों की तैनाती के मामले में अत्यधिक और उचित सावधानी बरतें।

पत्र में स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी की जा रही सावधानियों का पालन करने की सलाह देते हुए यह भी हिदायत दी गई है कि किसी भी परिस्थिति में मीडियाकर्मियों की तैनाती के लिए इस तरह का निर्णय नहीं लिया जाए जिससे उनकी सुरक्षा और संरक्षा से समझौता हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!