Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
देश

भारत-नेपाल में सीमा विवाद के कारण पैदा हुए तनाव के बीच गोरखा सैनिकों की भारत वापसी शुरू हो गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून, 2020, मंगलवार। भारत-नेपाल में सीमा विवाद के कारण पैदा हुए तनाव के बीच गोरखा सैनिकों की सोमवार से भारत वापसी शुरू हो गई है। यहां सभी की सोनौली बार्डर पर तैनात चिकित्सकों ने थर्मल स्कैनिंग की। उसके बाद उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति मिली। बड़ी संख्या में नेपाली मूल के गोरखा सैनिक भारत के गोरखा रेजीमेंट में तैनात हैं।

लॉकडाउन से पूर्व छुट्टियों में घर गए थे गोरखा सैनिक

यह सभी सैनिक लॉकडाउन से पूर्व छुट्टियों में घर गए थे। सीमा सील होने के कारण वहीं फंसे हुए थे। भारतीय दूतावास की पहल पर सैनिकों को ड्यूटी पर लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच दो दिन के भीतर 80 सैनिक सोनौली बार्डर पहुंचे। भारतीय सीमा में जांच के बाद उन्हें प्रवेश मिला। कुछ सैनिक परिवार के साथ भारत लौटे हैं। नौतनवा के सीओ राजू कुमार साव ने अभी तक 80 गोरखा सैनिकों की भारत में इंट्री हुई है।

नेपाल में लागू हुआ अनलॉक वन

इस बीच नेपाल में भी अनलॉक वन की घोषणा कर दी गई है। नेपाल मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी सहमति बनी है। नियमों को कड़ाई से पालन करते हुए सभी कार्य किए जाएंगे। नेपाल में 14 जून तक लॉकडाउन समाप्ति के बाद अनलॉक वन लागू किया गया है। जिसमें शुरुआती सप्ताह के तीन दिन तक बाजार व आवागमन खुलेंगे। किसी बैठक, धार्मिक व सामूहिक प्रायोजन में केवल 25 लोगों से अधिक की जुटने की अनुमति नहीं है। हालांकि स्कूल, मॉल व सिनेमा घरों को खुलने की इजाजत अभी नहीं दी गई है। नेपाल के उपप्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री ईश्वरी पोखरेल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए बाजारों को सतर्कता के साथ खोलने के निर्देश दिए हैं।

755 भारतीय व 710 नेपाली नागरिक लौटे स्वदेश

लॉकडाउन के कारण फंसे भारतीय नागरिकों का स्वदेश वापस आने का क्रम जारी है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निर्देश पर सोनौली सीमा के रास्ते बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के कुल 755 भारतीय नागरिकों को सीमा में प्रवेश मिला। सीमा के अंदर प्रवेश करने से पहले सभी नागरिकों की इमीग्रेशन कार्यालय के पास थर्मल स्‍क्रीनिंग की गई तथा सेल्फ डिक्लियरेशन फार्म भरवाकर सभी का डाटा लिया गया। इस दौरान सभी नागरिकों को रोडवेज की बसों से उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया। जहां सभी हेल्थ डेस्क से मिले प्रमाण पत्र के आधार पर होम क्वारंटाइन होंगे। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि सोमवार शाम तक कुल 755 भारतीय व 710 नेपाली नागरिक अपने- अपने वतन लौट गए हैं।

पिता को लेने सोनौली सीमा पहुंचे नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने

आइपीएल दिल्ली डेयरडेविल्स क्रिकेट टीम के नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने ने सोनौली सीमा पर पहुंचकर पिता व बहन को रिसीव किया। उनके पिता व बहन भारत से नेपाल जा रहे थे। क्रिकेटर को देखने के लिए सीमा पर भीड़ जुट गई। कुछ देर रुकने के बाद वह पिता व बहन के साथ नेपाल के चितवन स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गए। संदीप लामिछाने नेपाली क्रिकेटर हैं। उनके पिता चंदर नारायण लामिछाने भारतीय रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। अब दिल्ली में रहते हैं। पिता की हरियाणा में तैनाती के दौरान संदीप ने क्रिकेट की शुरुआत यहीं से की। 2018 में उन्होंने आइपीएल दिल्ली डेयरडेविल्स क्रिकेट टीम में अपना स्थान बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस युवा क्रिकेटर की तारीफ कर चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!