Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंविशेष

विजयादशमी के दिन सीएम योगी विजयरथ सवार होकर करेंगे शोभायात्रा की अगुवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, गोरखपुर। परंपरा के मुताबिक विजयादशमी के दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर से गोरक्षपीठ की विजय शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से निकलेगी। शाम चार बजे निकलने वाली शोभायात्रा के विजयरथ में स्वयं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ सवार रहेंगे। गाजे-बाजे की गूंज की निकलने वाली भव्य शोभायात्रा अंधियारीबाग स्थित मानसरोवर मंदिर पहुुंच कर विराम लेगी, जहां योगी आदित्यनाथ पहले शक्ति पूजा करेंगे, उसके बाद रामलीला मैदान पहुंचकर भगवान श्रीराम काे तिलक लगाएंगे। इसी क्रम में प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती भी उतारी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रामलीला के मंच से लोगों को विजयदशमी की बधाई देने के लिए संबोधित भी करेंगे। विजय जुलूस को लेकर मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने गुरुवार की शाम तक अपनी तैयारी पूरी कर ली। तैयारियों का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

श्रीनाथ पूजन से होगी विजयादशमी आयोजन की शुरुआत

विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर में होने वाले आयोजन की शुरुआत सुबह नौ बजे से ही हो जाएगी। सबसे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ श्रीनाथ जी और मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों का विशिष्ट पूजन करेंगे। इस पूजन में उनके साथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ और प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक समेत मंदिर के सभी संत और पुजारी शामिल हाेंगे। इसी क्रम में योगी गोशाला जाएंगे, जहां गो-पूजन कर गो-सेवा करेंगे। उसके बाद वह अपने नौ दिन के व्रत का पारण करेंगे।

तीन बजे होगा तिलकोत्सव का आयोजन

विजयादशमी आयोजनों के क्रम में शाम तीन बजे मंदिर के तिलक हाल में पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें गोरक्षपीठाधीश्वर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा। भजनों की प्रस्तुति लोकगायक राकेश श्रीवास्तव और उनकी टीम करेगी। यह कार्यक्रम पूरे एक घंटे यानी शाम चार बजे तक चलेगा।

सहभोज से देंगे समसरता का संदेश

मानसरोवर रामलीला मैदान से भगवान राम का तिलक करके लौटने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले सहभोज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस सहभोज में शहर के गण्यमान्य लोगों के अलावा आम लोग भी मौजूद रहेंगे। सहभोज के आयोजन का उद्देश समाज को समरसरता का संदेश देना है।

अल्पसंख्यक समुदाय करेगा शोभायात्रा का स्वागत

उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा हमेशा की तरह इस बार भी गोरक्षपीठाधीश्वर की विजयादशमी शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। कैफुलवरा ने बताया कि विजयादशमी आयोजन को लेकर उनके समाज में काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग विजय शोभायात्रा का स्वागत करेंगे।

देर रात होगी पात्र पूजा, दंडाधिकारी की भूमिका में होंगे योगी

विजयादशी की देर रात गोरखनाथ मंदिर में पात्र पूजा की परंपरा है। इस पूजा में गोरक्षपीठाधीश्वर पात्र देवता के रूप में प्रतिष्ठित होते हैं। पूजा में वह दंडाधिकारी की भूमिका में होते हैं। पूजा के बाद संतों और योगियों की अदालत लगती है, जिसमें पात्र देवता के रूप में पीठाधीश्वर संतों के विवादों का निस्तारण करेंगे। गोरक्षपीठाधीश्वर नाथपंथ की शीर्ष संस्था अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के अध्यक्ष भी हैं। इसी पद के चलते वह दंडाधिकारी की भूमिका में होते हैं। पात्र पूजा संत समाज में अनुशासन के लिए प्रतिष्ठित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!