Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

रोजगार के सुअवसर : उत्तराखंड में उच्च शिक्षकों के एक हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। उच्च शिक्षा में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती की कसरत तेज हो गई है।

उच्च शिक्षा विभाग ने 455 शिक्षकों, 25 पुस्तकालयाध्यक्ष पदों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग और समूह-ग के 214 पदों पर भर्ती को राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ० धन सिंह रावत ने बीते माह जून में सरकारी डिग्री कालेजों में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तुरंत भर्ती की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए थे। सरकारी डिग्री कालेजों में शिक्षकों के 455, पुस्तकालयाध्यक्ष के 25 और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 214 पद रिक्त हैं।

इन पदों पर उच्च शिक्षा निदेशक को भर्ती के लिए संबंधित आयोगों को भर्ती अधियाचन भेजने के निर्देश दिए गए थे। विभाग ने ये अधियाचन भेज दिए हैं।

अब राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करनी है। इसीतरह राज्य विश्वविद्यालयों को रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने की विभागीय मंत्री की हिदायत ने असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है।

विश्वविद्यालय इस कसरत में जुट गए हैं। राज्य विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 206 और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 188 पद रिक्त हैं।

इनमें दून विश्वविद्यालय ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि अन्य विश्वविद्यालय भी कुछ दिनों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रारंभ करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में 1088 रिक्त पदों पर बेरोजगारों की भर्ती का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!