Breaking News :
>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन>>इंटरनेशनल मार्केट में पहुँची उत्तराखंड की मछली>>बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी>>बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>​85 वर्षीय बुजुर्ग माता के उत्पीड़न पर सख्त हुआ राज्य महिला आयोग>>ऋषिकेश में अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई>>डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण>>मानसून सीजन को लेकर सजग रहें अधिकारी- महाराज>>भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था आपातकाल- मुख्यमंत्री धामी>>दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं जिलाधिकारी, अस्पताल, बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं>>धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट>>4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़- रेखा आर्या>>निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी>>रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट>>मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक
आर्थिक गतिविधियाँ

अब इस्टाग्राम पर भी बन सकेगी 10 मिनट लंबी रील

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, सैन फ्रांसिस्को। इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए जल्द ही एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए 10 मिनट तक की लंबी रील्स बनाने की तकनीक पर काम कर रहा है। मोबाइल डेवलपर और लीकर एलेसेंड्रो पलुजी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दो साइड-बाय-साइड रील्स पेजों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। इसमें एक 3 मिनट लंबी और एक 10 मिनट की वीडियो शेयर की गई।

उन्होंने कहा, इंस्टाग्राम 10 मिनट तक लंबी रील्स बनाने की क्षमता पर काम कर रहा है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा ने अभी तक रील्स का विस्तार करने की योजना की पुष्टि नहीं की है। रील्स को 10 मिनट तक करने से यह यूट्यूब वीडियो के करीब पहुंच जाता है, लेकिन वीडियो प्रतिद्वंद्वी टिकटॉक जितना नहीं, जो पहले से ही वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अधिक समय प्रदान करता है।

टिकटॉक फ्री यूजर्स के लिए 10 मिनट तक की लंबी वीडियो प्रदान करता है, साथ ही 20 मिनट तक के लिए अतिरिक्त भुगतान पर प्रशंसकों को पसंदीदा क्रिएटर्स की अधिक सामग्री देखने को मिलती है। इस बीच, इंस्टाग्राम एक नए ग्रुप फीचर का परीक्षण कर रहा है, जो यूजर्स को स्टोरी में एक से अधिक लोगों को टैग करने की अनुमति देगा।

इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा, हम एक ही स्टोरी पर एक से अधिक लोगों को टैग करने की सुविधा पर काम कर रहे हैं। यह सुविधा मददगार होगी, क्योंकि एक बार में कई लोगों को टैग करने से स्टोरी साफ-सुथरी और व्यवस्थित हो जाएंगी, जिससे देखने का बेहतर अनुभव मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!