Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
आर्थिक गतिविधियाँ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के यूजर्स के लिए अच्छी खबर, ऐड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा 

 माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के यूजर के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, ट्विटर अपने क्रिएटर्स के साथ रेवन्यू (आय) साझा करने की तैयारी में है। सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर ने बहुत जल्द ऐड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, मुद्रीकरण (Monetization) के लिए योग्यताएं काफी चुनौतीपूर्ण होंगी। इससे अधिकांश यूजर पैसे कमाने की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। ट्विटर ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। ट्विटर ने लिखा, अद्भुत! हम राजस्व साझा करने के लिए तैयार हैं। आपको बहुत जल्द अपना हिस्सा मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए अपना ईमेल चेक करें।

वहीं, ‘वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स’ ने ट्वीट किया, ‘बड़ी घोषणा: ट्विटर क्रिएटर्स के साथ राजस्व साझा करने का प्रोग्राम शुरू कर रहा है। आपको बता दें कि पिछले महीने ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने घोषणा की थी कि जल्द ही ट्विटर पर ब्लू टिक वाले यूजर्स अपने ट्वीट के साथ में अन्य सत्यापित उपयोगकर्ताओं को दिखाए गए विज्ञापनों से होने वाली आय का हिस्सा पाने के लिए सक्षम होंगे। मस्क ने घोषणा की थी कि यह सुविधा कुछ हफ्तों में उपलब्ध होगा। इसलिए माना जा रहा है कि ट्विटर कभी भी इस प्रोग्राम की घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्वीट के मुद्रीकरण के लिए जरूरी योग्यताएं अधिक होंगी।

मुद्रीकरण के लिए जरूरी शर्तें 

  • ट्विटर ब्लू टिक/सत्यापन के साथ सक्रिय सदस्यता
  • पिछले तीन महीनों में हर माह में पांच मिलियन या इससे अधिक ट्वीट इंप्रेशन

हालांकि, अभी ट्विटर ने इन शर्तों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भारतीय यूजर्स के लिए ये शर्तें काफी कड़ी हो सकती हैं, क्योंकि बहुत कम सक्रिय ट्विटर यूजर्स इसे हासिल कर पाएंगे। ट्विटर पर अच्छी आय अर्जित करने के लिए पांच मिलियन से अधिक इंप्रेशन पाने के लिए किसी भी उपोगकर्ता को बहुत सारे ट्वीट करने होंगे। इससे विज्ञापन दिखाने के लिए बहुत सारे अवसर मिलेंगे। इस स्तर पर अभी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि क्या ट्विटर यूजर इस प्रोग्राम से वास्तव में कमाई की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन भविष्य में यह टॉप क्रिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत बन सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!