Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रदूषण मुक्त सीएनजी रोडवेज बस से देहरादून से दिल्ली तक का सफर करने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी

आकाश ज्ञान वाटिका, २ सितम्बर, २०२०, बुधवार। प्रदूषण मुक्त सीएनजी रोडवेज बस से देहरादून से दिल्ली तक का सफर करने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड को दिसंबर में हुए करार के तहत पांच सीएनजी बसों की आपूर्ति मंगलवार को मिल गई है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) के साथ सीएनजी लाइन बिछाने जा रही इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) ने प्रारंभिक चरण में पांच सीएनजी बसों का करार राज्य परिवहन निगम के साथ किया था। यह बसें अनुबंध पर संचालित होंगी और परिवहन निगम प्रति किलोमीटर के हिसाब से लगभग साढ़े तीन रुपये आजीएल को भुगतान करेगा।

रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कोरोना अनलॉक के तहत राज्य सरकार की ओर से अंतरराज्यीय परिवहन की मंजूरी के बाद इन बसों का संचालन देहरादून-दिल्ली शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने बीते वर्ष दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए चार ग्रीन कॉरीडोर बनाने का निर्णय लिया था। इसमें एक कॉरीडोर दिल्ली से देहरादून भी है। बाकी कॉरीडोर में दिल्ली से जयपुर, आगरा और चंडीगढ़ को शामिल किया गया था।

दिसंबर में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इन कॉरीडोर में आधुनिक तकनीक से लैस आइजीएल कंपनी की ‘टू-बाइ-टू’ सीएनजी बसें चलाने की योजना को अपनी हरी झंडी दी थी। इनमें उत्तराखंड के साथ प्रारंभिक चरण में पांच बसों का करार हुआ था। बताया गया कि बस में लगभग 275 किलो सीएनजी एक बार में भरी जा सकती है। रोडवेज अफसरों ने बताया कि एक बार टैंक फुल कराने पर एक बस दून-दिल्ली के दो फेरे लगा सकती है। डीजल के मुकाबले बसों पर कम खर्च आएगा। बताया गया कि एक बस की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इन बसों में 45 सीटें लगी हैं और सीटों के बीच काफी जगह है ताकि यात्रा पूरी तरह से आरामदायक रहे।

रोडवेज अफसरों के मुताबिक अब तक जो सीएनजी बसें चल रहीं थीं वे एक बार टैंक फुल कराने पर 250-300 किमी तक चल सकती थीं, लेकिन जो नई बसें मिली हैं, यह एक बार टैंक फुल होने की स्थिति में 1000-1100 किमी तक माइलेज देंगी। इसमें सामान्य सीएनजी गैस सिलेंडर से 70 फीसद हल्के सिलेंडर लगाए गए हैं। ये बसें सेमी-डीलक्स हैं और इनमें सीटें भी दो-दो की कतार में हैं। परिवहन निगम इन बसों को साधारण किराए पर चलाने की योजना बना रह है। निगम को इस बस से प्रति माह एक लाख की आय होने का अनुमान है। इन बसों में चालक व परिचालक रोडवेज के रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!