Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

सुशांत सिंह की मौत के 8 महीने बाद उनके फैंस के लिए खुशखबरी – दिवगंत अभिनेता को खास सम्मान, “बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता” से नवाजा गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फरवरी 2021, सोमवार। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका शव बीते साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थति उनके घर में मिला था। अचानक हुई उनकी मौत ने पूरे देश को हिलकर रख दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 8 महीने बाद उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दिवगंत अभिनेता को खास सम्मान से नवाजा गया है। सुशांत सिंह राजपूत को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 में बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता से सम्मानित किया गया है।

इस बात की जानकारी दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने खुद सोशल मीडिया पर के जरिए दी है। सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर के साथ बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता के तौर पर सम्मानित किया गया है।

उनकी तस्वीर को साझा करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इस उपलब्धि के रास्ते पर आपके द्वारा दिखाए गए समर्पण का जश्न मनाया गया है। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत को बधाई। हम आपको याद करते हैं!’

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दिवंगत अभिनेता के फैंस भी उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय की शुरुआत साल 2008 में छोटे पर्दे से की थी।

उन्होंने टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय के दर्शकों के दिलों को खूब जीता था। इसके बाद साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म काई पो छे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने कई फिल्मों में काम किया और फिल्मी पर्दे पर अपनी खास छाप छोड़ी। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी। सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!