Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
जन-संवादताज़ा खबरेंविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी:अब लंबी बात करने पर मिलेगा बैलेंस

पब्लिक सेक्टर की कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स को सरप्राइज गिफ्ट दिया है। यूजर्स को अब लंबी बात करने पर अकाउंट में बैलेंस मिलेगा। जी हां, भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने यूजर्स को अब हर 5 मिनट बात करने पर 6 पैसे अकाउंट में जोड़ने का निर्णय किया है। पिछले कुछ दिनों से Reliance Jio के IUC कॉल्स के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से वसूलने की घोषणा पर सोशल मीडिया पर प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के बीच वॉर छिड़ गया था। अब, पब्लिक सेक्टर की कंपनी BSNL ने Reliance Jio के यूजर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए ये नया दांव खेला है।

TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL अपने ब्रॉडबैंड, वायरलेस और FTTH यूजर्स को 5 मिनट की वॉयस कॉलिंग पर 6 पैसे अकाउंट में क्रेडिट करने का फैसला किया है। कंपनी का ये दांव उसके यूजर्स की संख्या बढ़ाने में कितना मदद करेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल, यूजर्स को इस घोषणा से जरूर फायदा मिलेगा।

आपको बता दें कि 2016 में Reliance Jio के टेलिकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से अन्य टेलिकॉम कंपनियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कई टेलिकॉम कंपनियां या तो बंद हो गई या फिर अन्य बड़ी कंपनियों के साथ मर्ज हो गई है। Jio की वजह से ही Vodafone और Idea को भी साथ आना पड़ा है। Jio ने पिछले महीने 9 अक्टूबर को अपने यूजर्स को नोटिफेकशन के जरिए सूचित किया था कि अब अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए उन्हें 6 पैसे प्रति मिनट अलग से भुगतान करना पड़ेगा।

Jio ने ये चार्ज TRAI के आदेश के बाद अपने यूजर्स से वसूलने की घोषणा की है। इसके बाद से अन्य टेलिकॉम कंपनियों और Jio के बीच सोशल मीडिया पर एक वॉर छिड़ गया था। जिसके बाद Jio ने अपने यूजर्स के लिए ऑल-इन-वन पैक की घोषणा की है। इन पैक्स में यूजर्स को अलग से 1,000 IUC मिनट्स ऑफर किए जा रहे हैं। इस मिनट्स का इस्तेमाल यूजर्स अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कर सकेंगे।

BSNL ने अपने Bharat Fiber कनेक्शन लेने वाले यूजर्स के लिए नए ऑनलाइन पोर्टल की भी घोषणा की है। यही नहीं, यूजर्स की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18003451500 की भी घोषणा की है, ताकि यूजर्स कनेक्शन लेने से पहले सारी प्रक्रिया को जान सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!