Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के सभी परीक्षार्थी को अगली कक्षा में किया जायेगे प्रमोट

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल परीक्षा के लिए पंजीकृत करीब 30 लाख परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। यूपी बोर्ड उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की तर्ज पर अगली कक्षा में प्रमोट कर सकता है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से छमाही और प्रीबोर्ड परीक्षा का प्राप्तांक व पूर्णांक परिषद की वेबसाइट पर मांगा है। यह सूचना मंगलवार शाम तक अनिवार्य रूप से देनी है, यानी इस संबंध में निर्णय जल्द होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 अब तक नहीं हो सकी हैं। आमतौर पर ये परीक्षाएं फरवरी व मार्च में होती रही हैं लेकिन, पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और फिर कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षाओं का कार्यक्रम दो बार घोषित करके स्थगित करना पड़ा है।

सीबीएसई ने अप्रैल में ही निर्णय लिया था कि वह हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करेगा, जबकि इंटर के संबंध में अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। सीबीएसई के निर्णय के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि यूपी बोर्ड भी उसी की राह चल सकता है लेकिन, उस समय तक हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को प्रमोट करने का आधार नहीं मिल पा रहा था, बल्कि शासन इस पर मंथन कर रहा था।

अब यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखा है कि वे हाईस्कूल परीक्षार्थियों की छमाही और वार्षिक परीक्षा (प्रीबोर्ड) के विषयवार प्राप्तांक व पूर्णांक परिषद की वेबसाइट पर 18 मई की शाम पांच बजे तक अपलोड करा दें। पत्र में यह भी लिखा गया है कि इस संबंध में उच्च स्तर से निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस कार्य को शीर्ष वरीयता देते हुए सभी प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कराकर अनिवार्य रूप से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा दें। पत्र में यह भी लिखा गया है कि यदि किसी विद्यालय की वांछित सूचना वेबसाइट पर अपलोड नहीं होती है तो उस जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।

बता दें कि फरवरी में प्रीबोर्ड की परीक्षाएं प्रदेश भर में कराई गई थीं। साथ ही हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 29.94 लाख है। हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक और 13,20,290 बालिकायें पंजीकृत हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा कोरोना महामारी और पंचायत चुनाव के चलते देर हो गई है। बीते वर्ष 2020 में परीक्षाएं 18 फरवरी से ही शुरू हो गई थीं। माना जा रहा है कि 20 मई के आसपास शासन स्तर पर होने वाली बैठक में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को प्रमोट करने पर मुहर लग सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!