Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

मंगलवार को सोने के भाव में आई उछाल, चांदी में आई गिरावट, जानिए नयी कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2020, मंगलवार। सोने की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार को बढ़त और चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत मंगलवार दोपहर 0.22 फीसद या 108 रुपये की तेजी के साथ 48,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार दोपहर एमसीएक्स पर 0.23 फीसद या 112 रुपये की बढ़त के साथ 48,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोमवार को सोने का घरेलू हाजिर भाव 48,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वहीं, चांदी की बात करें, तो इसके घरेलू वायदा भाव में मंगलवार दोपहर गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव मंगलवार दोपहर 0.24 फीसद या 121 रुपये की गिरावट के साथ 49,669 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को चांदी का घरेलू हाजिर भाव 49,060 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

वैश्विक बाजार में मंगलवार को सोने की वायदा कीमत में बढ़त और हाजिर कीमत में गिरावट देखी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार दोपहर कॉमेक्स पर सोने की वैश्विक वायदा कीमत 0.06 फीसद या 1 डॉलर की बढ़त के साथ 1,794.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, सोने की वैश्विक हाजिर कीमत मंगलवार दोपहर 0.07 फीसद या 1.23 डॉलर की गिरावट के साथ 1,783.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

वैश्विक बाजार में चांदी की बात करें, तो मंगलवार दोपहर चांदी की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 1.43 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 18.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.56 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 18.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!