Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए भाव

सोने और चांदी दोनों की ही वायदा कीमतों में मंगलवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत मंगलवार सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर 0.45 फीसद या 220 रुपये की गिरावट के साथ 48,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव इस समय एमसीएक्स पर 0.41 फीसद या 202 रुपये की गिरावट के साथ 49,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने की बात करें, तो इसका वायदा भाव मंगलवार सुबह 0.55 फीसद या 273 रुपये की गिरावट के साथ 49,145 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव में जोरदार गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव 1.26 फीसद या 668 रुपये की गिरावट के साथ 52,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी की कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखी गई है।

क्या होता है वायदा बाजार?

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर किया जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

आइए अब वैश्विक बाजार की सोने की कीमतें जानते हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.77 फीसद या 13.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,800.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव मंगलवार सुबह 0.25 फीसद या 4.56 डॉलर की गिरावट के साथ 1,798.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

उधर चांदी का वैश्विक वायदा भाव मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर 1.66 फीसद या 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 19.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.37 फीसद या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!