Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
आर्थिक गतिविधियाँ

दीपावली सीजन – सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी

आकाश ज्ञान वाटिका। सोने और चांदी की वायदा कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखने को मिली है। बुधवार सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर MCX एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 0.38 फीसद या 143 रुपये की तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस बढ़त के साथ पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 38,024 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था।

वहीं, चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो उसमें भी आज तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 के चांदी के वायदा भाव में बुधवार सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर 0.45 फीसद अर्थात 205 रुपये की बढ़त देखी गई। इस बढ़त के साथ पांच दिसंबर 2019 की चांदी की वायदा कीमत 45,381 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी।

उधर, 5 फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत में भी बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को 10 बजकर 48 मिनट पर 5 फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 0.22 फीसद अर्थात 85 रुपये की तेजी के साथ 38,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था।

गौरतलब है कि मंगलवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 50 रुपये का उछाल देखा गया। इससे सोने का भाव 38,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में मंगलवार को 160 रुपये की तेजी देखने को मिली थी। जिससे चांदी मंगलवार को 46,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोने का हाजिर भाव 0.1 फीसद की तेजी के साथ 1489.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमत 0.2 फीसद की गिरावट के साथ 17.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

क्रूड ऑयल की बात करें, तो इसकी वायदा कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। MCX एक्सचेंज पर बुधवार को 11 बजे 21 नवंबर 2019 के वायदा भाव में 0.21 फीसद अर्थात 8 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट से 21 नवंबर 2019 की क्रूड ऑयल की वायदा कीमत 3,844 रुपये प्रति बैरल पर बनी हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!