Breaking News :
>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
आर्थिक गतिविधियाँकारोबार

सोने-चांदी के वायदा कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या हैं दाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2020, मंगलवार। सोने-चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत मंगलवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर 59 रुपये की गिरावट के साथ 47,885 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर 71 रुपये की गिरावट के साथ 48,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। सोने की वैश्विक वायदा व वैश्विक हाजिर कीमत में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है।

घरेलू वायदा बाजार में सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव 0.54 फीसद या 260 रुपये की गिरावट के साथ 48,240 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। मंगलवार सुबह वैश्विक स्तर पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

आइए अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतें जानते हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की वैश्विक वायदा कीमत 0.11 फीसद या 2 डॉलर की गिरावट के साथ 1,764.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, सोने का हाजिर भाव इस समय 0.07 फीसद या 1.31 डॉलर की गिरावट के साथ 1,753.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

उधर वैश्विक स्तर पर चांदी का वायदा भाव मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर 0.71 फीसद या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 17.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 1.04 फीसद या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 17.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!