Breaking News :
>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत>>धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित
ताज़ा खबरेंदेश

सोनाली फोगाट मामले में गोवा पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2022, शनिवार, नई दिल्ली। भाजपा की नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा पुलिस ने क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रग पेडलर का नाम दत्ताप्रसाद गांवकर है। दत्ताप्रसाद ने दोनों आरोपी सुधीर और सुखविंदर को ड्रग्स सप्लाई की थी। अधिकारी ने कहा कि दत्ताप्रसाद गांवकर को अंजुना से हिरासत में लिया गया था। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने उससे ड्रग्स खरीदी थी।

कांग्रेस ने सोनाली फोगाट केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। गोवा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने कहा कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। लोबो ने कहा कि सच्चाई का पता लगाने के लिए इस तरह के मामलों की सीबीआइ से जांच कराए जाने की जरूरत है।

सोनाली को जबरन कुछ पिलाया गया था : आईजीपी

गोवा पुलिस के आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। आईजीपी ने कहा था कि सोनाली को जबरन कुछ पिलाया गया था। सोनाली 22 अगस्त को अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया है।

फुटेज की जांच में पता चला है कि सोनाली की मौत के कथित आरोपी सुधीर सांगवान और उसका साथी सुखविंदर सिंह सोनाली के साथ पार्टी कर रहे हैं। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि आरोपी सोनाली को जबरदस्ती कुछ पिला रहे थे। इसे पीने के बाद सोनाली की तबीयत बिगड़ गई। सोनाली को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

गोवा पुलिस आईजी ओमवीर ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह साढ़े चार बजे सुधीर सांगवान और सुखविंदर मिलकर सोनाली को कर्लीस रेस्टोरेंट के वाशरूम में लेकर गए थे। तीनों उस वाशरूम में तकरीबन दो घंटे तक रुके रहे। इस दौरान वहां क्या हुआ, इसका पता नहीं चल सका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!