Breaking News :
>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील
ताज़ा खबरेंदेश

फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ देखकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए भावुक, कहा- “अगर यह फिल्म नहीं होती तो देश सच को नहीं जान पाता”

आकश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च, 2022, बुधवार, नई दिल्ली। कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर बनी फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ इन दिनों काफी चर्चा में है। दर्शकों की वाहवाही लूट रही ये फिल्म बाक्स आफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी द कश्मीरी फाइल्स देख ली है। फिल्म देखकर गिरिराज सिंह अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर सके और रोने लगे। सिनेमा हाल से बाहर निकले गिरिराज सिंह ने रुंधे गले से उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत भी की।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर ये फिल्म नहीं होती तो देश सच को नहीं जान पाता। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को गांव-गांव में दिखाया जाना चाहिए। इससे पहले, गिरिराज सिंह ने इस कश्मीर पंडितों के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला भी किया था। गिरिराज सिंह ने कहा था कि लाखों पंडितों की दुर्दशा पर जिनके आंसू सूख गए थे इस फिल्म ने उनके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने भारत के पंडितों के साथ क्या किया? अब जनता जान गई है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति का पर्दा सबके सामने है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इस फिल्म पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की और फिल्में बनाने की जरूरत है। देश के इतिहास पर फिल्में बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी का झंडा फहराने वाले बेचैन होते हैं, तथ्यों की समीक्षा करने की बजाय उसे बदनाम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिल्म ने सच दिखाया है, जिसे सालों से दबाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!