Breaking News :
>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश
उत्तर-प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर को भेजा है नोटिस; लोनी पुलिस स्टेशन पर आकर बयान दर्ज कराने को कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुजुर्ग शख्स की पिटाई मामले में ट्विटर के आधे-अधूरे जवाब से उत्तर प्रदेश पुलिस ने तेवर सख्त कर लिए हैं। पुलिस ने इस बाबत सोमवार शाम दोबारा नोटिस भेजकर ट्विटर इंडिया के एमडी को 24 जून की सुबह साढ़े दस बजे तक लोनी बॉर्डर थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने नोटिस में चेतावनी दी कि पेश नहीं होने पर मुकदमा चलाया जा सकता है।

मालूम हो कि इस मामले में वीडियो को वायरल करने के मामले में पुलिस ने ट्विटर की दो कंपनियों और एक मीडिया संस्थान समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को ट्विटर ने जवाब तो दिया लेकिन उसमें कोई जानकारी नहीं थी। ट्विटर के अनुसार वह सभी पोस्ट की जांच करने में सक्षम नहीं है। ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी ने ई-मेल के जरिये भेजे जवाब में कहा कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पुलिस की जांच में सहयोग करना चाहते हैं। वहीं, पुलिस क्षेत्रधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने कहा कि ट्विटर ने जवाब भेजकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है।

उधर, यह भी जानकारी सामने आई है कि उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई के बाद वायरल वीडियो को लेकर यूपी पुलिस को ट्विटर ने नोटिस का जवाब दिया है। ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा है क‍ि वीडियो कॉन्‍फ्रेंस‍िंग के जरिए जांच में जुड़ सकते हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर ने यह भी कहा क‍ि विवाद वाले मामले से हमारा कोई लेना देना नहीं है और हम इस विषय को डील नहीं करते हैं। इसके बाद कहा जा रहा हैे कि गाजियाबाद पुलिस ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के जवाबों से संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि  इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया को दोबारा नोटिस भेजा है।

बता दें कि इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर समेत 9 लोगों पर अलग एफआईआर दर्ज की थी. एक मीडिया संस्थान के ट्विटर पर किए गए पोस्ट के मसले पर नोटिस भेजा जा चुका है और बाकी सभी को जल्द ही भेज दिया जाएगा। वहीं सौहार्द बिगाड़ने के आरोपी उम्मेद पहलवान को गाजियाबाद स्पेशल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि 5 जून को गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!