Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्ड

भूस्खलन की रोकथाम के लिए कराई जायेगी जिओटेक्निकल, जियोफिजिकल, टोपोग्राफिकल जाँच : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 2 अगस्त 2023, हरिद्वार। जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने मनसा देवी स्थल में हो रहे भू-स्खलन का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होने भीमगोड़ा, देवीपुरा स्थित कृष्ण कृपा धाम पहुंच कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पूर्व सह सरकार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को मनसा देवी स्थल में हो रहे भू-स्खलन का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को इसकी रोकथाम के निर्देश देते हुए कहा कि मनसा देवी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन किस संपूर्ण जांच कराई जाएगी “उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर और उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर अथॉरिटी मनसा देवी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि मनसा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और हरिद्वार की शान है। इस लिए परिक्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की जिओ टेक्निकल, टोपोग्राफिकल और जियोफिजिकल जांच करवाई जाएगी और उसके पश्चात इसकी रोकथाम के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इससे पूर्व महाराज ने भीमगोड़ा, देवीपुरा स्थित कृष्ण कृपा धाम पहुंच कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पूर्व सह सरकार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी की शोक सभा में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

मनसा देवी भूस्खलन क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, लव शर्मा ,आशु चौधरी, सचिन शर्मा, नकली राम सैनी जिलाधिकारी धीरज गर्बयाल, एसएसपी अजय सिंह, एसडीएम, सीडीओ प्रतीक जैन, निदेशक लैंडस्लाइड शांतनु सरकार, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, डीएफओ राजाजी, हरिद्वार, नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!