Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘उत्तराखंड वीरों की भूमि है, यहाँ का पानी और जवानी हमेशा देश के काम आई’ : जनरल वीके सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2021, मंगलवार, नरेंद्रनगर। पूर्व थल सेना अध्यक्ष और केंद्रीय भूतल परिवहन एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। यहां का पानी और जवानी हमेशा देश के काम आई है, इसलिए उत्तराखंड को संवारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के साथ सरकार ने रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी को भी सशक्त करने का जिम्मा उठाया है।

भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा मंगलवार को नरेंद्रनगर विधानसभा के ढालवाला-मुनिकीरेती क्षेत्र में पहुंची। 14 बीघा स्थित ग्राउंड में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तथा पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने उत्तराखंड के प्रति केंद्र सरकार के विजन को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सैनिकों की 43 वर्ष पुरानी वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा कर सेना और सैनिकों को सम्मान देने का काम किया है

आलवेदर रोड से उत्तराखंड के सीमांत जनपदों को जोड़ने के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में मजबूत पहुंच बनाने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को मूर्त रूप देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने किया है। उन्होंने उत्तराखंड के नागरिकों को जैविक खेती और पारंपरिक अनाज के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसको लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार आगे बढ़कर काम कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को पूरे उत्तराखंड में नागरिकों का उत्साह पूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा निश्चित रूप से उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। कृषि मंत्री व नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री ने किसानों को मजबूत करने का जो सपना देखा, उस सपने को उत्तराखंड की सरकार ने मूर्त रूप देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में उत्तराखंड में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।

इससे पूर्व विजय संकल्प यात्रा ढालवाला स्थित सुमन पार्क से शुरू हुई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता दुपहिया और चौकिया वाहनों के साथ यात्रा में शामिल हुए। विजय संकल्प यात्रा शांति नगर, आनंद विहार होते हुए 14 बीघा पहुंची। जहां सभा के बाद पुनः यात्रा कैलाश गेट, मुनिकीरेती के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मयंक गुप्ता, गजेंद्र बिष्ट, विनोद सुयाल, निधि शर्मा, मधु भट्ट, उषा राणा, नरेंद्र सिंह भंडारी, मीणा खाती, वीर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, हुकुम भंडारी, भगवती काला, नलिन भट्ट, बिना जोशी आदि मौजूद रहे।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में पहुंचे मुख्य अतिथि भूतल परिवहन और नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के समक्ष नरेंद्र नगर विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने रोपवे और केबल कार की दो मांगें रखी। उन्होंने मुनिकीरेती से कुंजापुरी मंदिर तक रोपवे बनाने तथा हरिद्वार से लक्ष्मणझूला के बीच गंगा तट पर केबल कार का संचालन करने की मांग की। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने इन दोनों योजनाओं की मंच से घोषणा की। साथ ही उन्होंने कृषि मंत्री को इस संबंध में शीघ्र ही मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें यदि शीघ्र अति शीघ्र यह प्रस्ताव मिलता है तो 10 जनवरी से पहले इन योजनाओं को मंत्रालय से स्वीकृति दे दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!