Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ० मनोज उप्रेती को कोरोनेशन चिकित्सालय में ओपीडी व सामान्य रोगी चिकित्सा सेवा प्रारंभ करवाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबन्धन समिति पं० दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय देहरादून की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कोरोनेशन चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ० मनोज उप्रेती से चिकित्सालय की बजटिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, दवा, चिकित्सा उपकरण, स्टाॅफ और विभिन्न चिकित्सा सेवाओं की जानकारी लेते हुए, बजट का बेहतर सदुपयोग करने, विभिन्न प्रकार की चिकित्सा क्षमता में बढ़ोतरी करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वर्तमान समय में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आ गई है, इसको देखते हुए कोरोनेशन चिकित्सालय में ओपीडी व सामान्य रोगी चिकित्सा सेवा प्रारंभ कर दें तथा इस दौरान यदि चिकित्सालय में कोई कोविड-19 मरीज आते हैं तो उनको दून चिकित्सालय में शिफ्ट करें, जिससे लोगों को कोरोनेशन अस्पताल में अन्य सामान्य बिमारियेां का बेहतर तरीके से इलाज किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान इस बात का जरूर ध्यान रखा जाए कि लोग मास्क पहनकर ही अस्पताल में प्रवेश करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल में इस तरह की व्यवस्था करने को कहा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का बेहतर पालन हो सके और लोगों की बेतरतीब भीड़ न लगने पाए। साथ ही टाॅयलेट साफ-सूथरी रहें और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध रहे एवं परिसर में बेहतर साफ-सफाई बनी रहे।

चिकित्सा प्रबन्धन समिति द्वारा इस दौरान आगामी त्रैमास के लिए चिकित्सालय को विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं दवा आदि क्रय करने हेतु धनराशि रू० 16 लाख का अनुमोदन किया गया।

इस दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनूप कुमार डिमरी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, शैलेन्द्र बुटोला, हरीश नारंग सहित सम्बन्धित सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!