Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आर्थिक गतिविधियाँ

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी

दुनिया के अरबपतियों में 12वें नंबर पर पहुँचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2024, शनिवार, मुंबई। मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 97.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं, जबकि अंबानी 13वें स्थान पर आ गए हैं। अनकी कुल संपत्ति 97 अरब डॉलर है। बता दें साल 2024 की शुरुआत अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए धमाकेदार रही। पिछले 4 दिन की कमाई में अडानी ने दुनिया के सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अबतक अडानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ी है। इसमें से 7.67 अरब डॉलर तो गुरुवार को ही बढ़ गई। अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल है और अडानी की संपत्ति में इससे इजाफा हो रहा है।

अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 2 पायदान ऊपर चढक़र 12वें पर पहुंच गए हैं। जबकि, मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर हैं। अडानी इस साल अब तक के टॉप गेनर हैं। इससे पहले साल 2023 के वह टॉप लूजर रहे। पिछले साल के टॉप गेनर एलन मस्क इस साल की अब तक की कमाई में टॉप लूजर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल अब तक एलन मस्क ने करीब 9 अरब डॉलर गंवाए हैं। बर्नार्ड की संपत्ति में ही 10.8 अरब डॉलर घटकर 168 अरब डॉलर रह गई है। ये इस साल के टॉप लूजर हैं।

साल 2023 में जिन अरबपतियों पर डॉलर की बारिश हुई थी, इस बार उनके लिए 2024 की शुरुआत खराब रही। दुनिया के टॉप-10 अमीरों में केवल वॉरेन बफेट की ही संपत्ति में इस साल इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति अभी लाल निशान में है। इनमें सबसे अधिक नुकसान वाले टॉप 3 हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट, एलन मस्क और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति में 28 अरब डॉलर गंवा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!