Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

50 रुपये सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर, अमेजन पे के जरिए करें बुक

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2020, गुरुवार। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन से लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। कई लोग ऐसे हैं जिनकी नौकरी छूट गई है, जबकि कईयों के वेतन में कटौती की गई है। ऐसे में उनका बजट चरमरा गया है। ऐसी मुश्किल परिस्तिथियों में आपकी छोटी-छोटी बचत बेहद काम आ सकती है। इसकी शुरुआत आप घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर से कर सकते हैं। वो दिन लद गए जब आपको गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। आज घर बैठे आप एक मिस्ड कॉल से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

पिछले कुछ महीनों में गैंस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर आपकी बजट पर पड़ा है। बता दें कि अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग होती है। लेकिन, अगर आप चाहते हैं कि आपकी गैस सिलेंडर की बुकिंग सस्ते में हो तो आप यहां बताए गए कुछ तरकीब इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे बुक करेंगे सिलेंडर तो मिलेगा 50 रुपये का कैशबैक

अगर आप अमेजन पे के जरिए गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो आपको 50 रुपये वापस मिलेंगे। अमेजन पे पर इण्डेन गैस, भारत गैस और एचपी गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर बुक किए जा सकते हैं। अमेजन पे सिलेंडर बुकिंग पर 50 रुपये का कैशबैक दे रहा है। इसके लिए आपको अमेजन ऐप के पेमेंट ऑप्शन में जाना होगा, इसके बाद अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें। आपको अमेजन पे के जरिये पेमेंट करना होगा।

केवल 31 अगस्त ही है यह ऑफर 

बता दें कि यह ऑफर केवल 31 अगस्त ही है। गैस सिलेंडर का पेमेंट होने के बाद यह आपके घर में डिलीवर हो जाएगा। मालूम हो कि आप उमंग ऐप की मदद से भारत, इंडेन और एचपी समेत सभी कंपनियों के गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। सबसे पहले गूगल प्‍ले स्‍टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर इस ऐप को डाउनलोड करें। अब ऐप खोलें और ऑन-स्क्रीन दिशा-निर्देशों के हिसाब से रजिस्टर करें। इसके बाद बताए गए निर्देशों का पालन करें आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!