Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2021, सोमवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने आज आईआरएस कैंप कार्यालय में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया एवं संबंधित अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की।

प्रभावित क्षत्रों में राहत एवं घटना स्थलों पर युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर क्रमवार संबंधित अधिकारी से जानकारी ली।

रैणी क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेते हुए, आईटीबीपी, एनडीआरएफ व जिला प्रशासन के टीम को युद्ध स्तर पर रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर मशीनों की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने तपोवन क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा के दौरान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एनटीपीसी, आर्मी, पुलिस एवं जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने तपोवन में बैराज साइट, इंटेक्ट एडिट टनल पर उपकरण के सहयोग से मक रिमूवल कार्य व रेस्क्यू ऑपरेशन को युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए।

चमोली पुलिस व राजस्व विभाग के समीक्षा के दौरान बताया गया कि अभी तक 54 मानव शव एवं 22 मानव अंग बरामद किए गए। जिनमे से 28 मानव शव तथा एक मानव अंग की पहचान हुई हैं।

राजस्व विभाग समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रभावित परिवारों को गृह अनुदान सहायता राशि वितरण कार्य गतिमान है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 7 चिकित्सक दलों के माध्यम से आज 1295 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। अभी तक 56 डीएनए सैंपलिंग तथा 57 पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। जबकि प्रभावित क्षेत्र के रिंगी, रेगड़ी, सुराई योथ व रैनी चकलाता में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं।

बीआरओ के समीक्षा के दौरान रैणी में बेलीब्रीज़ निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोनिवि, जलसंस्थन, विद्युत, संचार कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में डीआईजी पुलिस नीरू गर्ग, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, डीसी एनडीआरएफ आदित्य प्रताप सिंह, एसडीआरएफ अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह, जीएम एनटीपीसी आर.पी. अहिरवार, सहायक सेनानी एस.एस. बुटोला, चीफ मैनेजर एचसीसी सी.एस. गुप्ता, एजीएम एनटीपीसी आर.एन. सहाय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!