Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डचम्पावत

गांव चलो अभियान – टनकपुर स्टेडियम में बिछेगा सिंथेटिक ट्रैक, बनेगा आधुनिकतम

नारी शक्ति पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड की रीढ़ – सीएम

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘गांव चलो अभियान’ के तहत चंपावत जिले के तहसील टनकपुर के फागपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। फागपुर में गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नारी शक्ति को इस पर्वतीय राज्य की रीढ़ कहा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु किए जा रहे अनेकों विकास कार्यों के अतिरिक्त चंपावत जिले में हो रहे अनेकों विकास कार्यों व स्वीकृत योजनाओं की जानकारी दी।

गांव चलो अभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा हेलीपैड से सीधे फागपुर निवासी सबिता देवी पत्नी दिनेश आर्या के घर पहुंचे जहां उन्होंने परिवार वालों का हाल-चाल जाना और वार्ता की। उन्होंने वहा चारा कुट्टी मशीन भी चलायी। मुख्यमंत्री के समक्ष परिवार जनों ने अपने कच्चे गोठ की समस्या रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उप जिलाधिकारी को तत्काल इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी गांव में ही स्थित संगीता रावल पत्नी राजकुमार रावल के घर पहुंचे और वहा नन्हे मुन्ने बच्चों से बात की और उन्हें चॉकलेट, टाफी दी, अपने पास मुख्यमंत्री को पाकर बच्चे और स्थानीय लोग काफी खुश नजर आए।

मुख्यमंत्री ने चाखा(पत्थर की हाथ वाली चक्की) चलाई। और भट्ट की दाल को दला। मुख्यमंत्री के अचानक ही दोनों परिवारों में पहुंचने से घर के सभी लोग काफी उत्साहित, खुश नजर आए और उनका स्वागत किया। फागपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विवेकाधीन कोष से मनीषा देवी पत्नी देवेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कैनाल कॉलोनी चांदनी को 01 लाख तथा मीना देवी पत्नी स्वर्गीय विपिन कुमार निवासी बोरागोठ टनकपुर को 50 हजार की धनराशि स्वीकृत करते हुए शीघ्र प्रदान करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए।

मुख्यमंत्री ने फागपुर भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए 7 घोषणाएं की जिसमें टनकपुर स्टेडियम का उच्चीकरण तथा 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, इंडोर स्विमिंग पूल, बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जाएगा टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में अर्बन फॉरेस्ट योजना के अन्तर्गत पृथक-पृथक वृहद पार्क का निर्माण किया जाएगा।

ग्राम सभा फागपुर में आन्तरिक मार्गों का निर्माण किया जाएगा

राजकीय प्राइमरी पाठशाला फागपुर व जूनियर हाईस्कूल फागपुर का रूपान्तरण, स्मार्ट कक्षा का निर्माण व आधुनिकीकरण किया जायेगा

राजकीय जूनियर हाईस्कूल फागपुर का नाम डा० भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा जायेगा

बनबसा केनाल गेट से देवीपुरा धनुष पुल तक सड़क को हॉटमिक्स किया जायेगा

टनकपुर में नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना की जाएगी

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण दीपक मेहरा, जिला पंचायत सदस्य किरण देवी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, शिवराज सिंह कठायत, ग्राम प्रधान हर्षवर्धन, उप जिला अधिकारी आकाश जोशी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,भारी संख्या में जनता मोजूद रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!