Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
मनोरंजन

गणपति बाप्पा मोरया: इस दिन आ रहा है रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2.0 का टीज़र

मुंबई l रजनीकांत और अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 2.0 की रिलीज़ का ऐलान पिछले दिनों हो गया था लेकिन फिल्म के टीज़र को लेकर दर्शकों में लगातार उत्सुकता बनी हुई थी l और अब उनका ये इंतज़ार भी ख़त्म हो गया है l

ख़बर है कि फिल्म 2.0 का टीज़र 13 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा l इसी दिन से गणेशोत्सव शुरू हो रहे हैं l बप्पा मोरया के जयघोष के साथ जिस दिन गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जायेंगी, उसी शुभ मुहूर्त को चुना गया है l करीब डेढ़ साल से दर्शक इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे l पिछले दिनों फिल्म की रिलीज़ का ऐलान किया गया और ये फिल्म 29 नवंबर को रिलीज़ की जायेगी l फिल्म 2.0 सात साल पहले आई रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म रोबोट/ इंधीरन का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत अपने पुराने वाले रोल में हैं जबकि अक्षय कुमार बड़े ही विचित्र गेट अप में विलेन का रोल निभाएंगे। पिछली बार फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन थीं तो इस बार एमी जैक्सन फीमेल लीड में होंगी। अक्षय कुमार जिस डॉक्टर रिचर्ड का रोल कर रहे हैं उसका गेटअप एक राक्षसी कौवे जैसा है।

सूत्रों के मुताबिक पहले ही भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही 2.0 का बजट अब 500 करोड़ से भी अधिक है l बताया जा रहा है कि फिल्म के बजट में 100 करोड़ रूपये का अतिरिक्त खर्च जुट गया है क्योंकि फिल्म के स्पेशल इफ़ेक्ट्स का काम लगातार बढ़ता जा रहा है l फिल्म के लेट होने का सबसे बड़ा कारण स्पेशल इफेक्ट्स का किया जा रहा महत्वपूर्ण काम है। मिक्सिंग, रेंडरिंग और 3 डी इफेक्ट्स को भी पूरा करने में समय लग रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म के वीएफएक्स का काम एक अमेरिकी डिजिटल कंपनी को सौंपा गया था। कंपनी इससे पहले अपना काम पूरा कर पाती, उसकी माली हालत ख़राब हो गई और कंपनी ने ख़ुद को दिवालिया घोषित कर दिया। इस कारण 2.0 के निर्माता को 3डी और बाकी इफेक्ट्स का काम फिर से करवाना पड़ा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!