Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

बॉलीवुड में गणेश उत्सव की धूम

  • कंगना रनोट और सोनू सूद सहित कई सेलेब्स ने दी फैन्स को गणेश उत्सव की बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। देशभर में आज गणेश उत्सव की धूम है, देवा की भक्ति के रंग में बॉलीवुड के सितारे भी रंगे हुए नजर आ रहे हैं। बॉलावुड सेलेब्स ने भी बढ़ चढ़ कर इस साल भी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं वरुण धवन सहित कुछ सितारे अपने फैन्स को इस दिन शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस दौरान महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में धारा 144 लागू कर दी है। जिसके तरह के तय सीमा से ज्यादा लोग एक साथ एकत्र नहीं हो सकते हैं। सितारों ने भी कोरोनो प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते गणपति उत्सव मनाने का फैसला किया है। इसके तहत ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन सहित कई सेलेब्स ने गणेश चतुर्थी की बधाई सोशल मीडिया पर दी है।

सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी गणपति को जोरदार स्वागत किया है। बिग बी ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह गणेश जी की हाथ जोड़कर अराधना करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘गणेश चतुर्थी की अनेक शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरेया !!!’

फिल्म मेकर करण जौहर ने ट्वीट कर फैन्स को इस पर्व की बधाई दी और लिखा,  ‘हर नई शुरुआत के लिए, आशा है कि गणपति बप्पा आप और आपके परिवार पर सभी प्यार और समृद्धि की वर्षा करें। सुरक्षित रहें और घर पर रहकर अपने प्रियजनों के साथ जश्न मनाएं! हैप्पी #गणेशचतुर्थी!’

सारा अली खान ने भी भगवान गणपति की प्रतिमा के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की जिसमें वो देवा का आशीर्वाद लेते नजर आ रही हैं।

वहीं, अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करते हुए अपनी फोटो शेयर की है। एक्टर ने लिखा है ‘भगवान गणेश सभी चीजों के अग्रदूत हैं – शांति, समृद्धि, प्रगति, सुख और स्वास्थ्य। आइए आज हमारे पसंदीदा देवता का स्वागत करने के लिए प्रार्थना करें। गणपति बप्पा मोरया… हैप्पी गणेश चतुर्थी’।

सोनू सूद भी बप्पा के भक्त हैं उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोट शेयर कर फैन्स को शुभकमनाएं दी हैं।

कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी आज रीलिज हो रही है। इस मौके पर कंगना ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!