Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्कूलों को खोले जाने हेतु हुई गहन चर्चा/विचार-विमर्श

जिलाधिकारी जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश ने जनपद में विद्यालय खोलने के सम्बन्ध में प्रधानाचार्यों/प्रबन्धकों, शिक्षाविदों एवं अभिभावक संघों के प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद में विद्यालय खोलने के सम्बन्ध में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रधानाचार्यों/प्रबन्धकों, शिक्षाविदों एवं अभिभावक संघों के प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी सर्व सम्बन्धितों के द्वारा विद्यालय खोले जाने के सम्बन्ध में अपने सुझाव एवं समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, टीकाकरण, ऑफ़लाईन एवं ऑनलाईन शिक्षण, ट्यूशन फीस, एनओसी के अलावा सम्भावित तीसरी लहर, जिसमें बच्चों को प्रभावित करने की आंशका है, में स्कूलों को खोले जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप खोले जाने पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को सामुहिक रूप से प्रयास करना है ताकि बच्चे भी संक्रमित न हों और शिक्षण व्यवस्था भी चलती रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजे की अनिवार्यता नहीं है और हाईब्रिड मोड में ऑफ़ तथा ऑनलाईन शिक्षण कार्य चलाया जायेगा। जिन स्कूलों में छात्र संख्या अधिक है वहाँ ओड, ईवन की व्यवस्था चलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय खोलने से पहले स्कूलों में सेनेटाइजेशन, शिक्षण कर्मचारियों का टीकाकरण, साफ-सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त कराया जाना होगा। उन्होंने प्रधानाचार्य, प्रबन्धकों/शिक्षाविदों व अभिभावकों को कहा कि स्कूल खोले जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा एसओपी जारी की जायेगी। उसी के अनुरूप व्यवस्था चलाई जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा स्कूल संचालकों/ अभिभावकों एवं प्रबन्धकों को ऑनलाईन शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से चलाये जाने को कहा। उन्होंने सभी से सहयोग करते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 के सभी पहलुओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य शिक्षाधिकारी डाॅ० मुकुल सती ने जनपद में 2 अगस्त से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों को खोले जाने के साथ ही जारी गाईडलाईन का परिपालन सुनिश्चत कराये जाने का अनुरोध प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यों एवं अभिभावकों से किया।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!