Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
देश

बौखलाए पाक ने भारत आने-जाने वाली उड़ानों के लिए हवाई रूट बंद किए

बौखलाए पाक ने भारत आने-जाने वाली उड़ानों के लिए हवाई रूट बंद किए, कारोबारी रिश्ते तोड़े

नई दिल्ली। कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार के फैसले के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आ गई है। पाकिस्तान ने हालात पर विचार के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में नेशनल सेक्योरिटी कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और उसमें भारत के राजनयिक दर्जे को कम करने का फैसला किया। साथ ही इस्लामाबाद से भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस भेजने का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने भारत आने-जाने वाली उड़ानों के लिए अपना हवाई रूट भी पांच सितंबर तक के लिए आंशिक रूप से बंद किया है। हवाई रूट अलसुबह 2:45 से सुबह 11 बजे तक बंद रहेंगे। प्रेट्र के मुताबिक पाकिस्तान द्वारा एयर कॉरिडोर बंद किए जाने से भारत की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 12 मिनट का अतिरिक्त समय लगेगा। इस रूट से एयर इंडिया रोजाना 50 उड़ानें संचालित होती हैं।

खिसियाए पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय कारोबार को पूरी तरह से स्थगित करने और सभी द्विपक्षीय व्यवस्थाओं की समीक्षा का फैसला भी किया है। इस बैठक में पाक के स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त को कश्मीरियों के साथ सौहार्द दिवस के तौर पर और भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को ब्लैक डे के तौर पर मनाने का भी फैसला किया गया। बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री, मानवाधिकार मंत्री, कानून मंत्री, वित्त सलाहकार, सभी सेनाओं के प्रमुख, आइएसआइ के डीजी, विदेश सचिव समेत कुछ अन्य अधिकारी शामिल थे। बैठक में पीएम खान ने अपनी सेना को चाक चौबंद रहने का भी निर्देश दिया है।

बैठक के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘हम अपने उच्चायुक्त को नई दिल्ली में नहीं रखेंगे और ना ही भारत के उच्चायुक्त हमारे देश में रहेंगे।’ पाकिस्तान के इस फैसले के बाद दोनों देशों को एक दूसरे के यहां स्थित उच्चायोग से अपने कर्मचारियों की संख्या भी घटानी होगी। इससे वीजा देने से लेकर दूतावास के अन्य सभी सामान्य कार्यो पर असर होगा। इससे दोनों देशों के बीच करतारपुर कॉरीडोर शुरू करने के लिए हो रही बातचीत पर भी असर पड़ने के आसार हैं।

हास्यास्पद है पाक का फैसला

भारत में जानकारों का कहना है कि पीएम इमरान खान का यह फैसला बहुत हद तक वहां अपनी सरकार की प्रासंगिकता को बनाए रखने के लिए है। द्विपक्षीय कारोबार को बंद करने का फैसला तो हास्यास्पद है क्योंकि पुलवामा हमले के बाद भारत ने अपनी तरफ से ही पाकिस्तान से आयात को बंद करने का निर्णय किया था। इसी तरह से भारत के आजादी दिवस को काला दिवस के तौर पर मनाने का उनका फैसला भी झुंझलाहट दिखाता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पाकिस्तान को अदूरदर्शी बताया और कहा कि इससे भारत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

खटखटाएगा चीन का दरवाजा

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने इस मुद्दे को लेकर चीन जाने की बात भी कही है। पाकिस्तान ने यह मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ले जाने की बात भी कही है। इसके अलावा पाक के पीएम इमरान खान ने सऊदी प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भी फोन पर अनुच्छेद 370 पर भारत के कदम की चर्चा की।

पहले भी टूटे हैं रिश्ते

भारत-पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों का दर्जा कम करने या पूरी तरह तोड़ने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 1965 और 1971 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध पूरी तरह खत्म हो गए थे। दोनों देशों ने अपने उच्चायोग बंद कर अधिकारियों को वापस बुला लिया था। इसी तरह, 1999 और 2002 में दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों का दर्जा कम कर लिया था।

तनाव घटाने के लिए तुरंत बातचीत की जरूरत : अमेरिका

पाकिस्तान की ओर से भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेजने और भारत के साथ कूटनीतिक संबंध के दर्जे को घटाने के कुछ घंटों बाद अमेरिका ने दक्षिण एशिया में तनाव घटाने और सैन्य जमावड़ा रोकने के लिए सभी पक्षों के बीच तुरंत बातचीत पर जोर दिया। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंधों का स्वागत करेगा। हम भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए माहौल तैयार करने और तनाव घटाने के प्रयासों में मदद जारी रखेंगे।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!