Breaking News :
>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
फिल्म-जगतमनोरंजन

फुकरे 3 का ट्रेलर जारी, फिर दर्शकों को लोटपोट करने को तैयार फुकरे गैंग

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 7 सितम्बर 2023, मुंबई। इस साल कई फिल्मों के सीक्वल दर्शकों के बीच आने वाले हैं। उन्हीं में से एक फुकरे 3 भी है, जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा है। इस फ्रैंचाइजी की पिछली दोनों फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। यही वजह है कि तीसरी किस्त के लिए भी दर्शक बड़े उत्साहित हैं। बीते दिन फिल्म से कलाकारों की शानदार झलक सामने आई थी और अब इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फिल्म में हर किरदार एक मजेदार अंदाज में दिख रहा है। जहां भोली पंजाबन बनीं ऋचा चड्ढा राजनीति में कदम रख चुनाव लडऩे को तैयार हैं, वहीं वरुण शर्मा उर्फ चूचा के चुटकुले लोटपोट करते हैं।दूसरी तरफ फिल्म में पंडित जी का किरदार निभा रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी के डायलॉग ध्यान खींचते हैं। फिल्म से सामने आईं झलकियों की तरह ट्रेलर भी शानदार लग रहा है और लगता है कि फुकरे गैंग फिर सिनेमाघरों में धूम मचाने वाला है।

इस फिल्म की रिलीज तारीख कई बार बदली जा चुकी है। पहले यह इस साल के अंत में दिसंबर के महीने में रिलीज होने वाली थी।हालांकि, अब प्रभास की सालार के टलने के बाद निर्माता फुकरे-3 को जवान के बाद 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर से टकराएगी। हाल ही में फिल्म के पोस्टर्स के साथ इसकी रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा था।

पहले फुकरे 3 7 सितंबर को उसी दिन रिलीज होने वाली थी, जिस दिन शाहरुख खान की जवान रिलीज हो रही है।बाद में इसे जवान की वजह से ही 1 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया।यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले जवान 3 जून को रिलीज हो रही थी, लेकिन जैसे ही इसकी रिलीज डेट 7 सितंबर हुई तो फुकरे 3 की टीम हरकत में आई और फिल्म की रिलीज तारीख आगे बढ़ा दी।

इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने मिलकर बनाया है। फिल्म में एक बार फिर ऋचा, पंकज, मनजोत सिंह, पुलकित और वरुण दर्शकों को गुदगुदाएंगे।मृगदीप सिंह लांबा इस फिल्म के निर्देशक हैं। फुकरे 2013 में आई थी। इसके बाद 2017 में फुकरे रिटर्न्स ने पर्दे पर दस्तक दी थी। 22 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई थी।तीनों फिल्मों की कहानी विपुल विग ने ही लिखी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!