Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

करोड़ों की टैक्स चोरी का फरार आरोपी शाहनवाज हुसैन गिरफ्तार

करोड़ों की जीएसटी चोरी करने के कारण पिछले कई महीने से विभाग के अधिकारियों के साथ खेल रहा था आँख मिचोली

घर की तलाशी में मिले थे विभिन्न फर्मों के बिल, ई-वे बिल, बैक पासबुक, चैक बुक व एटीएम कार्ड, मोहरें, काॅटा पर्चियाॅ, मोबाईल फोन कुछ फर्मों के बोर्ड और अभिलेख भी हुए थे बरामद 

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 22 अक्टूबर 2023, देहरादून। राज्य कर विभाग उत्तराखंड की विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर की टीम ने  भारी मात्रा में टैक्स चोरी के करने के कारण कई माह से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले  के अनुसार आयुक्त राज्य कर, उत्तराखण्ड डॉ० अहमद इकबाल के निर्देशन में 4 मार्च 2023 को राज्य कर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर के अधिकारियों ने जसपुर के लकड़ी करोबारियों के 27 प्रतिष्ठानों, आवास, ट्रासपोटर्स, अधिवक्ताओं व चार्टड एकाउन्टेन्ट के दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की  थी। जिसमें लगभग 100 करोड़ के टर्नओवर पर 18 करोड़ जीएसटी की चोरी पकड़ी गयी थी। जिसमें शाहनवाज हुसैन अपने घर से फरार पाया गया, जिस कारण जिला प्रशासन के सहयोग से घर को सील कर दिया गया था जो कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में ही 15 मई को खोला गया। तलाशी में घर में विभिन्न फर्मों के बिल, ई-वे बिल, बैक पासबुक, चैक बुक व एटीएम कार्ड, मोहरें, काॅटा पर्चियाॅ, मोबाईल फोन आदि अभिलेख प्राप्त हुए तथा कुछ फर्मों के बोर्ड भी पाये गये। इन समस्त चीजों को कार्यवाही के दौरान सील किया गया। इसके अलावा अन्य जगहों से बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्यों मोबाईल फोन, लैपटाॅप, सिम कार्ड, हार्ड डिस्क्क, पैन डाईव, सीसी टीवी डाटा बरामद किया गया। जिसके 05 माह तक विस्तृत एनालिसीस के बाद विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर द्वारा भारी मात्रा में टैक्स चोरी के करने के कारण रविवार को विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर खुफिया सूचना एकत्र की  तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा  काशीपुर एवं उपायुक्त विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर विशेष प्रयास किये गये। 

इस प्रकरण में संलिप्त विभिन्न अन्य व्यापारियों जिनके द्वारा भारी मात्रा में करापवंचन किया गया है उनके विरूद्ध यथाशीध्र कठोर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तायाँ की जायेंगी। विशेष अनुसंधान शाखा इकाई रूद्रपुर जीएसटी चोरी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

कार्यवाही में ये अधिकारी और टीम रही शामिल

इस कार्यवाही में अपर आयुक्त कुमाऊँ जोन राकेश वर्मा की देखरेख में संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा ठाकुर रणवीर सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त वि.अनु.शा. रूद्रपुर रजनीश यशवस्थी ने सम्पूर्ण कार्यवाही को सम्पन्न करवाया। विशेष टीम में विशेष अनुसंधान शाखा इकाई के अधिकारी सहायक आयुक्त राहुल कान्त आर्या, राज्य कर अधिकारी अनिल सिंह चौहान, नवीन काण्डपाल, मुकेश पाण्डे शामिल थे। विशेष अभियान के लिए गठित टीम में राज्य कर अधिकारी  संदीप अरोरा, सुनीत श्रीवास्तव, कुशल रौतेला एवं मितेश्वर आनन्द, प्रशासनिक अधिकारी विशाल अग्रवाल, संजय उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक कुसुम शामिल थे। इस सम्पूर्ण अभियान में एसएसपी उधम सिंह नगर  मंजुनाथ टीसी  का विशेष सहयोग रहा। 

राज्य कर विभाग टैक्स देने वाले लोगों को एक और जहाँ प्रोत्साहित कर रहा है वहीं दूसरी ओर कर चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। जीएसटी चोरी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग की ओर से लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ इनाम पाओ योजना भी चलाई जा रही है ताकि प्रदेश के लोग खरीद करते समय जीएसटी बिल ले सकें। खरीद पर जीएसटी बिल लेने से एक और जहाँ कर चोरी रोकने में मदद मिल रही है वहीं दूसरी ओर प्रदेश को राजस्व भी प्राप्त हो रहा है। कर चोरी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!