Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
मनोरंजन

पहले दिन से ही फिल्म शानदार कमाई कर रही है,3 दिन में 50 करोड़ के करीब

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब होती नज़र आ रही है। पहले दिन से ही फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 10.05 करोड़ का बिजनेस किया था, दूसरे दिन यानी शनिवार को पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म ने 16.42 करोड़ा का बिजनेस किया था।

इसके बाद तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने चौंकाने वाली कमाई की। रविवार को ‘ड्रीम गर्ल’ ने 18.10 करोड़ रुपए कमा लिए।  तीन दिन का कलेक्शन देखा जाए तो ‘ड्रीम गर्ल’ ने 44.57 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। यानी चौथे दिन फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा बड़े आराम से पार कर लेगी।

आपको बता दें कि ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान खुराना और नुसरत के अलावा विजय राज और अन्नू  कपूर भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने ऐसे लड़के की भूमिका निभाई है जो लड़का और लड़की दोनों की आवाज निकाल सकता है। फिल्म में आयुष्मान ने एक बेरोज़गार लड़के का रोल निभाया है, जिसे एक कॉल सेंटर में नौकरी मिल जाती है। मगर वहां उसे फोन पर महिला की आवाज़ में बात करनी पड़ती है। आयुष्मान के सामने मुश्किल तब आती है जब इस काल्पनिक महिला पूजा के लोग दीवाने हो जाते हैं। जिनमें आयुष्मान खुराना के पिता भी शामिल होते हैं। आयुष्मान के पिता का किरदार अन्नू कपूर ने निभाया है, जिनके साथ आयुष्मान ने विक्की डोनर से डेब्यू किया था।

ड्रीम गर्ल’ आयुष्मान का करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। इतना ही नहीं ‘ड्रीम गर्ल’ आयुष्मान के लिए ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। ‘ड्रीम गर्ल’ के सामने हालांकि सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की ‘छिछोरे’ भी है जो उन्हें कड़ी टक्कर दे रही है। छिछोरे ने अब तक 94.06 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!