Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्डस्वास्थ

जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग से माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर तक रोगियों को लाने व ले जाने हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा का हुआ शुभारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह द्वारा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रोगियों हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ

Free transport service started Rudhraprayagआकाश ज्ञान वाटिका, 01 फ़रवरी 2023, बुधवार, रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन की पहल पर जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग से माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर तक रोगियों को लाने व ले जाने हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ हो गया।

बुधवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह द्वारा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रोगियों हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क परिवहन सेवा शुरू होने से रोगियों को राहत मिल पाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि यह निःशुल्क परिवहन सेवा जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग व माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर के मध्य रोगियों को लाने व ले जाने हेतु संचालित की जा रही है। यह सेवा जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास रुद्रप्रयाग द्वारा वित्त पोषित है।

उक्त निःशुल्क परिवहन सेवा की पहली लाभार्थी इंद्रदेई देवी ने परिवहन सेवा को रोगियों के लिए कल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि परिवहन सुविधा की अनुपलब्धता वाले रोगी जिला चिकित्सालय से माधवाश्रम चिकित्सालय तक करीब पाँच किलोमीटर का सफर आसानी से तय कर पाएगें, जो कि बहुत बड़ी राहत है।

इस अवसर पर नगर पालिका सभासद सुरेंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० विमल सिंह गुसांई, प्रभारी सीएमएस डाॅ० संजय तिवारी, पैथोलॉजिस्ट डाॅ. मनीष, डाॅ० शाकिब हुसैन, प्रधान सहायक कुलदीप कुमोला, कनिष्ठ सहायक अंकित, नरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!