Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के चार जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा

उत्‍तराखंड के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में सप्ताहांत में होने वाले दो दिन के लॉकडाउन को उत्तराखंड सरकार ने खत्म कर दिया है। अब इन जिलों में केवल साप्ताहिक बंदी होगी। शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर पिछले तीन सप्ताह से चारों मैदानी जिलों शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन किया जा रहा था। हालांकि, बीते सप्ताह रक्षाबंधन व अन्य त्योहार को देखते हुए लॉकडाउन नहीं किया गया था। इस बीच चार अगस्त को राज्य सरकार ने अनलॉक-थ्री की एसओपी जारी की, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि अब राज्य के चारों जिलों में सप्ताहांत होने वाला लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है। शुक्रवार को इस संबंध में भ्रम पैदा होने पर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार दर्शन सिंह रावत ने बताया कि चारों जिलों में दो दिन का लॉकडाउन नहीं होगा। अब पुराने समय से चली आ रही साप्ताहिक बंदी को ही लागू किया जाएगा। यानी सप्ताह में एक दिन बाजार बंद रहने की जो पुरानी व्यवस्था थी, वही लागू रहेगी। इसके तहत लोगों की आवाजाही पर भी कोई रोक नहीं होगी। उधर, देहरादून के डीएम डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से शुक्रवार देर शाम साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया।

देनी होगी रिश्तेदारों के आने की जानकारी 

जिलाधिकारी देहरादून ने बताया कि कलक्ट्रेट समेत अन्य विभागों में कार्यरत कार्मिकों को अपने यहां आने वाले रिश्तेदारों व मेहमानों की जानकारी प्रशासन को देनी होगी। दरअसल, जिला प्रशासन का इस नियम को लेकर मकसद बाहर से आने वालों जानकारिया जुटाना है। इसकी एक वजह यह भी है गत दिनों कलक्ट्रेट, पुलिस विभाग, पर्यटन समेत कई विभागों में कार्मिक कोरोना पाजिटिव पाये जा चुके हैं।

देहरादून में कब कहां होगी साप्ताहिक बंदी 

  • रविवार: नगर निगम क्षेत्र, छावनी परिषद, गढ़ी कैंट व क्लेमेनटाउन क्षेत्र, त्यूणी क्षेत्र के समस्त बाजार
  • बुधवार: डोईवाला व मसूरी नगर पालिका क्षेत्र, सहसपुर, सेलाकुई व चकराता क्षेत्र के समस्त बाजार
  • गुरुवार: नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के सभी बाजार
  • शनिवार: विकासनगर व हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र, कालसी व सहिया क्षेत्र के समस्त बाजार

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!