Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
देश

भीषण गर्मी में केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार चार की मौत

भीषण गर्मी के कारण केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार चार की मौत
नई दिल्ली के निजामुद्दीन से त्रिवेंद्रम जाने वाली केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार चार यात्रियों ने गर्मी के कारण दम तोड़ दिया। यात्री आगरा से कोयम्बटूर जा रहे थे।

झांसी, मानसून के इंतजार के बीच में देश में गर्मी चरम पर है। झांसी में कल इसी गर्मी  के कहर का शिकार चार यात्री बने। नई दिल्ली के निजामुद्दीन से त्रिवेंद्रम जाने वाली केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार चार यात्रियों ने गर्मी के कारण दम तोड़ दिया। यात्री आगरा से कोयम्बटूर जा रहे थे।

आगरा से ग्वालियर के बीच भीषण गर्मी से पांच यात्री की तबियत बिगड़ गई। इसमें से चार की मौत हो गई। एक यात्री को गंभीर हालात में झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मृतक के शव को झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। इनके शव का पोस्टमार्टम अभी नहीं हुआ है।

दक्षिण भारत के 68 तीर्थयात्रियों का जत्था उत्तर भारत की यात्रा के बाद तमिलनाडु लौट रहा था। यह सभी यात्री दोपहर आगरा केंट से ट्रेन में सवार हो गए। यात्री ट्रेन के एस-8 व एस-9 कोच में यात्रा कर रहे थे। साथी यात्रियों ने बताया कि दस दिन पहले हम सभी 68 लोग तमिलनाडु से वाराणसी और आगरा घूमने आए थे। कल शाम केरला एक्सप्रेस (12626) से वापस लौट रहे थे। सभी एस-8 व एस-9 कोच में थे।

केरला एक्सप्रेस सोमवार की शाम करीब 4 बजे ग्वालियर आई। इस दौरान ट्रेन के एस-8 और एस-9 कोच में यात्रियों को भीषण गर्मी के कारण घबराहट होने लगी। इससे पहले कि उनके साथी कुछ समझ पाते, ट्रेन झांसी के लिए रवाना हो गई। इस दौरान जब ट्रेन डबरा-झांसी के बीच गुजर रही थी, तभी ट्रेन में सवार 5 लोगों की तबियत काफी बिगड़ गई। इसकी सूचना उन्होंने ट्रेन में मौजूद टीटीई को दी।

टीटीई ने सूचना झांसी रेलवे अधिकारियों को दे दी। केरला एक्सप्रेस जैसे ही झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पहुंची तो एस-8 और एस- 9 में 5 मरीजों का रेलवे चिकित्सक डॉ. भरत कुशवाहा ने चेकअप किया। डॉ. कुशवाह ने गर्मी के कारण एस-8 में में कोन्नूर नीलगिरी तमिलनाडु निवासी पाचीयप्पा के बुंदर पालानी सामी (80) वर्ष निवासी कोन्नूर नीलगिरी तमिलनाडु, बालाकृष्णन रामास्वामी (69)तथा एस-9 में सवार कोयम्बटूर निवासी चिन्नारे की 71 वर्षीय पत्नी धीवा नाई को मृत घोषित कर दिया।

उट्टी कैन्नूर निवासी 87 वर्षीय सुबरय्या की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। इन सभी शवों को झांसी स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम भवन में पहुंचा दिया गया है। इनके शव के पोस्टमार्टम मंगलवार को होंगे।

डीआरएम नीरज अम्बष्ठ ने बताया कि मंगलवार को सभी शवों को केरल एक्सप्रेस के लगेज वैन से ताबूत में कोयम्बटूर भेजा जाएगा। इससे पहले भी पांच जून को कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे राजेश गुप्ता की गर्मी से मौत हो गई थी। एक जून को बांदा निवासी रामप्रकाश अहिरवार की बेटी सीता ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दम तोड़ दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!