Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
उत्तराखण्ड

जहर खाने से एक परिवार के चार लोगों की मौत, बस बचे हैं दो बच्‍चे

काशीपुर, ऊधमसिंह नगर : जहर खाने से गंभीर मां-बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में रखवा दिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा है। शनिवार को एक श्रमिक ने अपने परिवार को जहर खिला कर खुद भी आत्म हत्या कर ली थी। इसमें श्रमिक की एक बेटी ने शनिवार को ही दम तोड़ दिया था।

मकान नंबर 117 काकादेव नार्थ ब्लॉक, तुलसीनगर कानपुर शहर निवासी अंशुमान सिंह ने आर्थिक तंगी से आजिज आकर शनिवार को पत्नी सरिता, बेटी 15 वर्षीय दिव्यांशी व 13 वर्षीय हिमांशी को जबरन जहर खिला दिया था। बेटा 11 वर्षीय रुद्रप्रताप व सात वर्षीय बेटी आर्या को भी जहर दे उसने इसे खुद भी खा लिया था।  अंशुमान व दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हालत बिगडऩे पर मकान स्वामी ने सरिता व हिमांशी को एंबुलेंस सेवा 108 से एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सरिता व हिमांशी की इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई।

भाई-बहन की कौन करेगा परवरिश 

माता-पिता व दो बहनों की मौत के बाद अनाथ रुद्रप्रताप व आर्या की परवरिश कौन करेगा। रुद्र के ननिहाल की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि दोनों का लालन-पालन कर सके। हालांकि रुद्र के मामा ग्राम व थाना भराव जिला भदोही निवासी रवि ने मोबाइल पर बताया कि भांजा व भांजी का लालन-पालन वह खुद करेंगे और दोनों को साथ घर ले जाएंगे। इधर, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. रजनीश बत्रा ने बताया कि यदि सरिता के मायके वाले बच्चों को ले जाने से मना कर देंगे तो उन्हें बाल कल्याण गृह में रखा जाएगा और बेहतर शिक्षा दिलाई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!