Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान>>‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया>>हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा>>केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण : देहरादून के विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का हुआ सफल आयोजन>>मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, जिलाधिकारी ने रवाना किए जागरूकता रथ>>सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ>>मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक>>481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी>>मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार>>क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा>>फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज>>वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान>>राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान : SIR>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियाँ>>अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह से ’लीफ बर्ड फाउंडेशन’ की संस्थापक बी. बेला नेगी ने भेंट की

अपनी पुस्तक ’बर्ड ऑफ उत्तराखंड’/‘उत्तराखंड के पक्षी’ राज्यपाल को भेंट की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह से मंगलवार को राजभवन में ’लीफ बर्ड फाउंडेशन’ की संस्थापक बी. बेला नेगी ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक ’बर्ड ऑफ उत्तराखंड’/‘उत्तराखंड के पक्षी’ राज्यपाल को भेंट की। यह पुस्तक उनके द्वारा हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी गई है। इस पुस्तक में जैव विविधता से समृद्ध उत्तराखंड के पक्षियों के बारे में उनके द्वारा लिखी गई यह पुस्तक बहुत सारी जानकारी देने वाली है।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा की उत्तराखंड में पक्षियों की एक सुनहरी दुनिया बसती है, इस प्रकृति और पर्यावरण के लिए उनके द्वारा किया गया यह एक सराहनीय कार्य है। पक्षियों के एक सुंदर संसार से परिचय कराती उनकी पुस्तक सभी के लिए यहां संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जंगल, पर्वत, पशु, पक्षी यहां की धरोहर हैं जो उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के विषय पर लिखना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रकृति के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए जिससे वे प्रकृति से भिज्ञ हो सकें। उन्होंने कहा कि यह किताब उत्तराखंड की जैव विविधता व पक्षी संसार के बारे में अच्छी जानकारी प्रदान करेगी।

इस अवसर पर अदिति कौर भी उपस्थित रहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!