Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
उत्तराखण्ड

राजधानी के होटल में मिला हैदराबाद के युवक का शव

देहरादून। त्यागी रोड स्थित होटल आकाशदीप के एक कमरे में युवक का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को उतरवाने के साथ कमरे की तलाशी तो वहां से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें युवक ने निजी परेशानियों का जिक्र किया है। इसके आधार पर पुलिस मान रही है कि युवक ने खुदकुशी की है। मूलरूप से हैदराबाद का रहने वाला युवक मर्चेट नेवी में नौकरी करता था। वह यहां बिजनेस टूर पर आया था।

मृतक की पहचान सरवन महेंद्र कर पुत्र एनआर महेंद्र कर निवासी 16-11/डी सलीमनगर, हैदराबाद के रूप में हुई। लक्खीबाग चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि सरवन शनिवार को देहरादून आया और त्यागी रोड के होटल आकाशदीप में कमरा नंबर 135 को एक दिन के लिए बुक कराया।

रविवार को उसे होटल से चेक आउट कर जाना था, लेकिन दोपहर एक बजे तक जब सरवन कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल कर्मी कमरे तक गए। कमरे का दरवाजा हल्का खुला हुआ था, होटलकर्मी भीतर गए तो देखा सरवन पंखे से बंधी चादर से लटक रहा है।

पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए शव को नीचे उतारा। तलाशी में कमरे में दो पेज का नोट मिला, जिसे पुलिस सुसाइड नोट बता रही है। सुसाइड में निजी वजहों को लेकर तनावग्रस्त होने की बात लिखी है। पुलिस ने हैदराबाद में रह रहे उसके पिता और भाई से बात की। उन्होंने भी बताया कि सरवन की कुछ दिनों में शादी होने वाली थी। शादी से जुड़ी कुछ बातों को लेकर वह तनाव में था। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को खुदकुशी मान रही है, लेकिन कई सवाल ऐसे हैं, जो पुलिस के इस दावे पर संदेह पैदा कर रहे हैं।

घटना से उठे सवाल

-सुसाइड करने हैदराबाद से देहरादून क्यों आया था, खुदकुशी वह घर पर भी कर सकता था।

-दून में वह किसी से मिलने तो नहीं आया था। हालांकि पुलिस ने बताया कि होटल में उससे मिलने कोई नहीं आया।

-सरवन ने होटल के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद क्यों नहीं किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!