Breaking News :
>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व विधायक राजकुमार ने स्मार्ट सिटी के कार्यों से हो रही समस्याओं के चलते परेड ग्राउंड व अन्य स्थानों का किया दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 30 अगस्त 2020, देहरादून। देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने स्मार्ट सिटी के कार्यों से हो रही समस्याओं के चलते परेड ग्राउंड व अन्य स्थानों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य में धीमी प्रगति है और जिस पर उन्होंने चिंता व्यक्त की।
इस अवसर पर दौरा करने के बाद यह सामने आया की सभी क्षेत्र जहाँ – जहाँ स्मार्ट सिटी से सम्बन्धित कार्य चल रहे हैं उन जगहों की स्थिति दयनीय है और जनता परेशानी में है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा परेड ग्राउंड के सौंदर्यीकरण एवं परेड ग्राउंड स्थित खेल स्थलों के विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण पर करोड़ों रूपए का काम किया गया था। वर्तमान में स्मार्ट सिटी का कार्य चल रहा है तथा इससे सम्बन्धित सामान को सम्बन्धित निर्माण एजेंसी इसी परेड ग्राउन्ड पर रखकर, इसे स्टोर की तरह इस्तेमाल कर रही है, जिस कारण से यहाँ पर मिट्टी, पत्थर व कूडें का ढेर लग गया है, जिससे शहर वासी यहाँ पर सेहत के लिए सुबह-शाम घूम नहीं पा रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि इससे उनका स्वास्थ्य एवं दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इस विषय में पूर्व विधायक राजकुमार ने जिलाधिकारी से वार्ता की और वार्ता में सोमवार को स्मार्ट सिटी कार्य से हो रही परेशानियों पर ज्ञापन सौंपने की बात कही गयी। इसके बाद भी अगर जनहित में स्मार्ट सिटी से हो रही समस्याओं को रोका नहीं गया तो कांग्रेसियों को जनता के साथ धरना – प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद निखिल कुमार, अमीचंद सोनकर, अजय बेनवाल तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!