Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गाजियाबाद के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ट नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल का कोरोना संक्रमण के चलते निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अगस्त 2020, शुक्रवार। गाजियाबाद के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं में शुमार सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के बाद वह पिछले पंद्रह दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र सुशांत गोयल ने की है। निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीस जुलाई को पूर्व सांसद की कोरोना जांच कराई गई तो संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनका शुरू में होम-आइसोलेशन में ही उपचार किया गया। हालत बिगड़ने पर दो अगस्त को नगर विधायक एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग की सिफारिश पर उन्हे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 75 वर्षीय सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार सुबह को निधन हो गया। राजीव त्यागी के निधन के बाद कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा नुकसान है।

1972 में पहली बार पार्षद बनकर उतरे थे सियासी मैदान में

कांग्रेस की राजनीति करते हुए पहली बार वह 1972 में नगर पालिका गाजियाबाद के सदस्य के रुप में चुने गए थे। 1973 में नगर पालिका के चेयरमैन बने और फिर 1989 में भी चेयरमैन बने। 2002 में शहर से विधायक चुने गए। साल 2004 में पहली बार कांग्रेंस से सांसद चुने गए। केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहते हुए शहर के लिए कई विकास कार्य करवाने का श्रेय उन्ही को जाता है।

चाचा के नाम से चर्चाओं में रहते थे

शहर के हर दल के नेता उन्हें चाचा के नाम से पुकारकर सम्मान देते थे। कई बार कांग्रेस के भीतर ही टिकट को लकर खूब उठापठक हुई लेकिन एक ही झटके में वह टिकट लेकर नामांकन करने पहुंच जाते थे। कांग्रेस के उच्च नेताओं से उनकी पकड़ का कोई अंतिम क्षणों तक अंदाजा नहीं लगा पाता था। कई बार मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह बोला कि चाचा कहाँ हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!