Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई में निधन, मुंबई प्रदेश कांग्रेस के लिए झटका

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2021, बुधवार, मुंबई। पूर्व कांग्रेस सांसद, पूर्व मंबई कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया। एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता थे। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस को आगे ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। कांग्रेस सहित तमाम राजनेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि पूर्व सांसद और कांग्रेस के कद्दावर नेता एकनाथ गायकवाड़ जी के निधन से हम बेहद दुखी हैं। महाराष्ट्र और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान और कांग्रेस पार्टी के लिए उनका समर्पण कई को प्रेरित करेगा। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।

गृह राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने एकनाथ गायकवाड़ को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पिछले 20-25 सालों से हम युवा नेता उन्हें एक वरिष्ठ नेता के रूप में देख रहे हैं। उनके जाने से निश्चित रूप से मुंबई प्रदेश कांग्रेस के लिए झटका है। उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देखा गया है जो सभी को साथ लेकर चलते थे। उनसे बहुत सी बातें सीखी हैं, जैसे किसी के राजनीतिक जीवन में कड़ी मेहनत करने की इच्छा, कुछ हासिल करने का संकल्प।

मध्य प्रदेश भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!