Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘सबको भोजन-पर्याप्त पोषण’ कार्यक्रम का डोईवाला के माजरी ग्रांट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अक्टूबर, 2021, सोमवार, ऋषिकेश। केंद्र सरकार की ओर से सबको भोजन-पर्याप्त पोषण कार्यक्रम का डोईवाला के माजरी ग्रांट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। इस योजना के तहत सरकारी सस्ता-गल्ला विक्रेताओं के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को प्रदेश सरकार अन्न महोत्सव के रूप में मना रही है।

पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम विभिन्न चिह्नित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में आयोजित किया जा रहा है। डोईवाला क्षेत्र में लगभग अट्ठारह हजारर, जनपद देहरादून में लगभग दो लाख तीस हजार ओर प्रदेश में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या लगभग 14 लाख दस हजार है। सोमवार को डोईवाला की माजरी ग्रांट ग्राम सभा के ग्राम लालतप्पड और नगर पालिका क्षेत्र के जौलीग्रांट में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय खाद्य योजना एवं अंतोदय योजना के लाभार्थियों को निश्शुल्क खाद्यान्न के बैग का वितरण किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की कोविड-19 के दौरान कोई भी जरूरतमन्द भूखा न रहे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों लोग के लिए मुफ्त खाद्यान्न की व्यवस्था की है। इसका लाभ देश के साथ-साथ उत्तराखंड प्रदेश की जनता को भी मिल रहा है। इस योजना से प्रदेश के हजारों राशन कार्ड धारकों को मुफ्त खाद्यान्न मिला है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर देहरादून में अन्न महोत्सव कार्यक्रम को भी लाइव स्क्रीन पर दिखाया गया। माजरी ग्रांट के कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बीएस नेगी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक साह, गोकुल चंद रमोला, दिनेश कुमार, उप प्रधान रामचंद्र,पंकज रावत, विनोद राणा, गगनदीप आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर जौलीग्रांट स्थित कार्यक्रम में सभासद नरेश मनवाल,आशीष मनवाल विनीत मनवाल नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल, करन वोरा, विक्रम सिंह नेगी, नरेंद्र नेगी, ब्रजभूषण गैरोला, वेद प्रकाश कंडवाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!