Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियाँ गिनाईं

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने की तारीख गुजर गई, मगर किसी को इसका पता भी नहीं चला। बदली परिस्थितियों में गुरुवार को न तो नई सरकार ने इस मौके पर कोई कार्यक्रम आयोजित किया और न भाजपा संगठन ने। वह भी तब, जबकि पिछली त्रिवेंद्र सरकार ने इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की थीं। अलबत्ता, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां जरूर गिनाईं।

प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल 18 मार्च को पूरे हुए। पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार ने इस उपलब्धि को जोर -शोर से मनाने की तैयारी की थी। इसके लिए वृहद स्तर पर कार्यक्रम प्रस्तावित कर इनकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। इस बीच प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन भी हो गया। नेतृत्व परिवर्तन के बाद तीरथ सरकार ने तैयारियां पूरी न होने के मद्देनजर वृहद स्तर पर होने वाले यह कार्यक्रम रद कर दिए थे। कहा गया कि कुछ समय बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय भी लिया गया था कि 18 मार्च को विधानसभा स्तर पर विधायकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सरकार के चार साल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी। हालांकि, 18 मार्च आई और बीत भी गई, लेकिन पूरे प्रदेश में कहीं कोई कार्यक्रम आयोजित हुआ, ऐसा नजर नहीं आया।

भाजपा संगठन ने भी सरकार के रुख को देखते हुए कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने से गुरेज किया। इतना जरूर हुआ कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उन्हें करीब चार साल प्रदेश की जनता की सेवा करने का मौका मिला। इस अवधि में प्रदेश के विकास के लिए एतिहासिक कार्य किए गए। उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने का कार्य किया। इसकी उन्हें पूरी संतुष्टि है। उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल पूरे होने के नौ दिन पहले तक प्रदेश में जितने कार्य हुए उन्हें एतिहासिक कालखंड के रूप में याद किया जाता रहेगा। चाहे वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में अटल आयुष्मान योजना हो, गरीब जनता को एक रुपये नल से जल की योजना, महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार बनाने की योजना हो या फिर मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना। उनके कार्यकाल में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का भी एतिहासिक फैसला लिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!