Breaking News :
>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, “युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हुए हैं पास”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर है” : बंशीधर भगत

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में पास हुए हैं और उनके नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर है।

अपने एक बयान में भगत ने कहा कि भर्ती गड़बडिय़ों की जाँच को लेकर जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी ने समय रहते शिकायतों का संज्ञान लिया, वह एक बेहद संवेदनशील और अच्छे नेतृत्वकर्ता का गुण है।

भ्रष्टाचारी जिस तरह सलाखों के पीछे पहुँच रहे हैं, उससे युवा बेहतर कल के लिए आशान्वित हैं और उनका भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नेत्र दोष की बीमारी पहले से है, क्योंकि उसे विकास नजर नहीं आता। पहले जोर-शोर से भ्रष्टाचार पर ज्ञान बांटने वाली कांग्रेस अब बैकफुट पर है, क्योंकि राज्य गठन के बाद के उसके रिकार्ड से सभी वाकिफ हैं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि धामी सरकार राज्य की जमीनों और संसाधनों की सुरक्षा के लिए जनहित में एक कानून ला रही है, जो स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी माँग पर आधारित है। इससे राज्य में जमीनों के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और यहाँ के मूल निवासियों की भूमि भी सुरक्षित रहेगी। इसी तरह समान नागरिक संहिता भी सरकार का राज्य हित में बड़ा फैसला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!