Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
खेल-जगत

इन तीन वजहों से भारत को मिली इस विश्व कप में पहली हार

ICC World Cup 2019: इन तीन वजहों से भारत को मिली इस विश्व कप में पहली हार

India vs England ICC World Cup 2019 तीन ऐसी बड़ी वजहें हैं जिनकी वजह से टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा। आइए जानते हैं…

नई दिल्ली, India vs England ICC World Cup 2019: भारतीय टीम को इस विश्व कप में अपनी पहली हार देखनी पड़ी। इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने 338 रन का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम पचास ओवर में सिर्फ 306 रन ही बना सकी। भारत को मिली हार के बाद कई कमियां उभरकर समाने आई। यही कमियां हार की वजह भी बनी। तीन ऐसी बड़ी वजहें हैं, जिनकी वजह से टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा। आइए जानते हैं…

एक बार फिर खराब शुरुआत 
भारतीय टीम ने एक बार फिर धीमी शुरुआत हुई। शिखर धवन के बाहर होने के बाद टीम को एक बार फिर सही शुरुआत नहीं मिल सका। केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस चले गए। इसके बाद टीम ने शुरू के 10 ओवर में सिर्फ 29 रन ही बना सकी। जब आप 338 रनों का पीछा कर रहे हैं, तो आप प्वारप्ले को इस तरीके से बरबाद नहीं कर सकते। शिखर के बाहर जाने के बाद से दोनों ओपनर्स ने अभीतक एक भी मैच में अच्छी शुरुआत नहीं दे सके हैं। अब अगर टीम इंडिया को वापसी करना है, तो इस हिस्से पर काम करना जरूरी है।

जीत जुनून नहीं दिखा
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजी की आलोचना की थी। इस मैच में भी वही कमी फिर से सामने आया। मिडिल ऑर्डर ने ऐसा रक्षात्मक खेल दिखाया, मानों उन्हें मैच जीतना न हो। खासकर महेंद्र सिंह धौनी और केदार जाधव दोनों में मैच जीतने का जुनून नजर नहीं आया। धौनी जब बल्लेबाजी करने आए, तब टीम इंडिया को 10 रन/ ओवर के हिसाब से रन चाहिए थे। लेकिन धौनी बड़े शॉट्स मारने का प्रयास ही नहीं किया। इस रवैये की आलोचना कमेंट्री कर रहे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी की।

स्पिनर्स रन रोकने में नाकाम
भारतीय टीम अभीतक अपने स्पिनर्स पर काफी निर्भर कर रही थी। रविवार इंग्लैंड के बल्लेबाजों उन्हें एक्सपोज करके रख दिया। दोनों स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल महेंगे साबित हुए। चहल ने 10 ओवर्स में करीब 9 की इकोनॉमी से 88 रन दिए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। इसके अलावा कुलदीप ने 10 ओवर्स में 72 रन देकर एक विकेट लिया। अगर भारत को विश्व कप जीतना है, तो स्पिनर्स को रन रोकना पड़ेगा। वर्ना टीम के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!