Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष-2023 के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन हेतु कुल 43 नोडल अधिकारियों सहित 25 सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती के आदेश निर्गत किए गए

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को ओवर ऑल नोडल तथा जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को उनसे संबंधित व्यवस्थाओं का पालन करने के निर्देश दिए गए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फ़रवरी 2023, गुरुवार, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष-2023 को सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन करने तथा श्री केदार घाटी में आपदा न्यूनीकरण एवं प्रतिक्रिया तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यात्राकाल के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित करते हुए उन्हें सौंपे गए दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन तत्परता से करने के लिए आदेश निर्गत किए गए हैं।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा हेतु मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को ओवर ऑल नोडल तथा जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

समस्त यात्रा मार्ग पर कानून एवं व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत को, यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन हर्षवर्धनी सुमन तथा हैलीकाॅप्टर से संबंधित व्यवस्थाओं हेतु जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जनपद के अंतर्गत समस्त उप जिलाधिकारियों को तहसील नोडल, केदारनाथ मंदिर परिसर व पूजा व्यवस्था हेतु मुख्य कार्याधिकारी बदरी-केदार मंदिर समिति योगेंद्र सिंह को, घोड़ा-खच्चर स्वास्थ्य जाँच, उपचार बीमा व्यवस्था के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ० आशीष रावत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रभारी मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह रावत को घोड़े-खच्चर मालिकों, श्रमिकों व हाॅकरों के पंजीकरण के लिए, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत को घोड़े-खच्चर हेतु गरम पेयजल व्यवस्था तथा उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी को फोटोमैट्रिक पंजीकरण हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा हेतु कुल 43 नोडल अधिकारियों सहित 25 सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती के आदेश निर्गत किए गए हैं। उन्होंने सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को उनसे संबंधित व्यवस्थाओं का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि यात्रा के दौरान तैनात अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!