Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखण्डचमोली

जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु ढाक में जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएगी ‘प्री फैब कालोनी’

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास हेतु निर्माणाधीन प्रीफ्रेब्रिकेटेड कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

Pre Fab Colony' will be ready soon in Dhak

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 फ़रवरी 2023, बुधवार, चमोली। जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु ढाक में प्रीफेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जबकि उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब का निर्माण अंतिम चरण में है जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास हेतु निर्माणाधीन प्रीफ्रेब्रिकेटेड कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। कही पर समस्या हो तो तत्काल संज्ञान में लाया जाए।

आपदा प्रभवितों के लिए टीसीपी तिरहा के पास उद्यान विभाग की भूमि पर और ढाक गांव के निकट चयनित भूमि पर केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूड़की के सहयोग से वन-बीएचके, टू-बीएचके व थ्री-बीएचके के प्रीफ्रेब्रिकेटेड भवन बनाए जा रहे है। उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब का निर्माण अंतिम चरण में है जो एक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। वही ढाक गाँव में भूमि समतलीकरण के बाद प्री फैब कालोनी के लिए प्लिंथ लेवल का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। विद्युत व्यवस्था के लिए यहाँ पर विद्युत पोल लगाए जा चुके है। पेयजल व्यवस्था हेतु जल संस्थान के माध्यम से कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। प्रभावितों के पुनर्वास हेतु ढाक में भी जल्दी ही प्री फैब कालोनी बनकर तैयार हो जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी राहत शिविरों में रह रहे प्रभावितों लोगों से भी मिले और शिविरों में रहन सहन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, आरडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट आदि उपस्थित है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!