Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

चेन्नई के मेयर पद के लिए आर. प्रिया ने ली शपथ

दलित महिला को मौका देने के लिए वह मुख्यमंत्री की आभारी : आर. प्रिया, मेयर

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च, 2022, शनिवार, चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के मेयर पद के लिए द्रविड़ मुनेत्र कझागम (डीएमके) उम्मीदवार आर. प्रिया निर्विरोध चुनी गई, उन्होंने 4 मार्च शुक्रवार को चेन्नई निगम के मेयर पद की शपथ ले ली है। मंगलापुरम की 29 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट आर प्रिया ने शनिवार को शपथ लेने के बाद, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने एक एक दलित महिला को मौका दिया है, वह इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएगी।

ग्रेटर चेन्नई कारपोरेशन कमिश्नर गगन सिंह बेदी ने आर प्रिया को 4 मार्च को मेयर पद की शपथ दिलाई, बता दे कि वह चेन्नई की 49वीं मेयर हैं। उनके शपथ ग्रहण के बाद, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम, मानव संसाधन एवं सीई मंत्री पीके शेखर बाबू समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।

नवनियुक्त मेयर आर. प्रिया ने शनिवार को शपथ लेने के बाद, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को धन्यवाद देते हुए, कहा, ‘मैं एक दलित महिला हूं और सीएम ने मुझे चेन्नई कार्पोरेशन के मेयर का पद दिया है। मैं उनकी आभारी हूं।’ उन्होंने आगे कहा ‘मैं अपने कर्तव्यों को कुशलतापूर्वक करने के लिए जब भी आवश्यकता होगी, मैं मुख्यमंत्री से परामर्श लूंगी।’

विदित रहे कि 28 वर्षीय आर. प्रिया चेन्नई की सबसे छोटी और तीसरी महिला मेयर हैं। चेन्नई कारपोरेशन की 1688 में स्थापना की गई थी। इतिहास में पहली बार है, जब कोई दलित महिला चेन्नई की मेयर का पद संभालने जा रही हैं। हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में वह वार्ड 74 मंगलापुरम की पार्षद चुनी गईं। बता दें कि 11 साल के लंबे वक्त के अंतराल के बाद हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार किसी महापौर ने ग्रेटर चेन्नई कारपोरेशन (जीसीसी) में शपथ ली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!